30 अगस्त राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 29 August 2018

30 अगस्त राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आपको सावधानियाँ रखनी होंगी। आज अनिष्ट वातावरण, अशान्त परिस्थिति एवं व्यथितता आपको अधिक सताएंगी। आर्थिक आय के सामने व्यय होने का भय अधिक रहेगा। पारिवारिक स्थिति थोड़ी नाज़ुक रहेगी। धैर्य रखें।

वृषभ राशिफल— आज का दिन आपका पूरी प्रसन्नता के साथ गुज़रेगा। व्यापार में तेजी की अपेक्षा की जा सकती है एवं पराक्रम तथा पुरुषार्थ के जरिए दैनिक व्यापार को आगे भी बढ़ा पाएंगे। स्नेही, संबंधियों, मित्रों से सहकार बना रहेगा।

मिथुन राशिफल— आज का दिन आपके लिए थोड़ा संघर्ष के साथ प्रारंभ होगा। व्यवसायिक कार्यों में थोड़ी मंदी का माहौल की आशंका रहेगी। अनावश्यक व्यय के कारण मन थोड़ा अस्थिर सा रहेगा। महत्व के कार्य आज ना करें वही अच्छा है। शारीरिक स्वास्थ्य को अच्छी तरह सम्भालें।

कर्क राशिफल— आज सुख एवं आनन्द का वातावरण सारा दिन रहेगा। आपका दिन भाग्योदय एवं आंतरिक उर्जा के साथ बीतेगा। व्यापार वृद्धि होगी। पारिवारिक तालमेल में एकता रहने से विरोधी पक्ष निर्बलता महसूस करेंगे। मानसिक वातावरण प्रफुल्लता के साथ बीतेगा।

सिंह राशिफल— आज के दिन आपको थोड़ा सम्भल कर चलना होगा। कार्य में मन नहीं लगने से जरूरी कार्य आज न करें, निराशा सा मन रहेगा। मानसिक अनेक यातनाओं का सामना करने की हिम्मत रखें। आर्थिक स्थिति पर योग्य ध्यान नहीं रखा गया तो धन का व्यय हो सकता है।

कन्या राशिफल— आज का दिन आपका इच्छानुसार गुज़रेगा तथा मनोकामनाएं पूर्ण होने में अधिक सुगमता भी होगी। सन्तान पक्ष की ओर से मान-सम्मान रहेगा। यदि बुज़ुर्ग आज के दिन कुछ अपने बच्चों को कहना चाहते हैं या कोई संदेश देना चाहते हैं, तो दिन योग्य है।

तुला राशिफल— आज का दिन आपको अपने अधिकारों एवं इच्छित कार्यों में सफलता तथा यश प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। वरिष्ठ व्यक्तियों एवं मित्रों से सहकार मिलेगा। व्यापार-वाणिज्य में उत्साह के साथ आय बढ़ाने में उत्सुकता रहेगी।

वृश्चिक राशिफल— आज यदि धार्मिक या परोपकारीय कर्म के बारे में हम सोच रहे हैं तो दिन आपको पूरा मौका देगा। आप अपनी प्रतिष्ठा, यश एवं कीर्ति में वृद्धि प्राप्ति हेतु समय अधिक व्यतीत करेंगे। सत्कर्म एवं सार्वजनिक कार्यों में आज आपकी रुचि रहेगी।

धनु राशिफल— आज आप थोड़ी सावधानियाँ रखें तो अधिक योग्य है। छोटी-मोटी दुर्घटना या मानसिक तकलीफ देने वाली स्थिति को पहचान कर ही निर्णय लें। मानसिक परेशानियों में स्वास्थ्य बनाए रखना थोड़ा मुश्किल सा प्रतीत होगा।

मकर राशिफल— आज का दिन आप मानसिक प्रफुल्लता के साथ गुजारेंगे। जीवनसाथी की ओर से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा तथा सन्तान पक्ष से भी सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक निरोगता रहने से रुके-बाकि कार्य आज उत्साह से कर पाएंगे।

कुम्भ राशिफल— आज आपका दिन शुभ फलदायक रहेगा। शारीरिक एवं मानसिक शान्ति का आज पूर्ण संतोष मिलेगा। वांछित वस्तु एवं मनोकामना पूर्ण होने से आंतरिक शक्ति में काफी हद तक उर्जा का अनुभव होगा। यदि कोई इच्छित कार्य का शुभ समाचार की राह देख रहे हैं तो आज मिलेगा।

मीन राशिफल— आज आप जहां अपनी पूरी शक्ति लगाएंगे वहां कुछ कार्य में अधिक सफलता एवं यश मिलेगा। बुद्धि एवं कल्पना शक्ति में अधिक विहार करेंगे। आज आप के चित्त की पूरी शुद्धि होगी तथा निराशा में भी आशा की अपेक्षा मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad