हॉकी रैंकिंग : जर्मनी को पछाड़कर भारत शीर्ष-5 में | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 7 August 2018

हॉकी रैंकिंग : जर्मनी को पछाड़कर भारत शीर्ष-5 में

लुसाने (स्विट्जरलैंड)। जर्मनी को पछाड़ते हुए भारत की पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को जारी विश्व हॉकी रैंकिंग में शीर्ष-5 में स्थान बना लिया है। इसके अलावा, शीर्ष-10 टीमों की सूची में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एशियाई खेलों की तैयारी कर रही भारतीय पुरुष टीम ने जर्मनी को एक स्थान से पछाड़ते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है, वहीं जर्मनी एक स्थान के नुकसान के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है।

आस्ट्रेलिया की टीम शीर्ष पर बरकरार है। दूसरे स्थान पर अर्जेटीना, तीसरे स्थान पर बेल्जियम और नीदरलैंड्स चौथे स्थान पर बना हुआ है।

इसके अलावा, इंग्लैंड सातवें, आठवें स्थान पर स्पेन, न्यूजीलैंड नौवें स्थान पर और आयरलैंड 10वें स्थान पर बरकरार है।

सितम्बर में हॉकी सुपर सीरीज के समापन के बाद विश्व रैंकिंग में बदलाव होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad