7 अगस्त राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 6 August 2018

7 अगस्त राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आपको छोटी-मोटी शारीरिक शिकायत रह सकती है। कब्ज़, दाद, सिरदर्द जैसे रोगों में सावधानी रखें। खाँसी, ज्वर या ज़ुकाम भी हो सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद में न पड़े, परिचितों एवं मित्रों से शत्रुता हो सकती है।

वृषभ राशिफल— आज आप पारिवारिक सुख-सुविधाओं और भौतिक साधन-सामग्री का पूरा लाभ ले सकेंगे। रुके हुए एवं इच्छित कार्यों में सफलता एवं यश प्राप्त होगा। आप यदि वाहन खरीदना चाहते हैं तो समय आपका साथ देगा।

मिथुन राशिफल— आज आपका दिन थोड़ा कष्टदायक व्यतीत होगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें, दुर्घटना का भय रहेगा। पुराने रोग जैसे मधुमेह, उच्च या निच्च रक्तचाप या वातव्याधि के रोगी जातक इन दिनों में सावधानी रखें। प्रवास को टाल दें।

कर्क राशिफल— आज आपको जीवनसाथी से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। यदि पति-पत्नी में मनमुटाव या दाम्पत्य जीवन में तनाव है तो आज दूर हो सकता है। धर्म, भाग्य एवं सत्कर्म करने का मौका मिलेगा। व्यवसाय के विषय में अच्छी चर्चा हो सकती है।

सिंह राशिफल— आज का दिन आपके लिए मनोकांक्षाओं की पूर्ति कराने वाला तथा वाँछित वस्तु की प्राप्ति कराने वाला होगा। सन्तति एवं जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि एवं मुनाफा प्राप्त हो सकता है। शत्रु आपसे परास्त होंगे।

कन्या राशिफल— आज का दिन आपको पूरी तरह से सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। परीक्षा एवं प्रतियोगिताओं में इच्छित सफलता प्राप्त कर पाएंगे। सट्टा, लॉटरी एवं वायदे के व्यापार में अनुकूलता रहेगी, लेकिन बाज़ार की स्थिति को ध्यान में रखें, बाद में निवेश करें।

तुला राशिफल— आज के दिन छोटी-छोटी बातों से आपकी मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है। आर्थिक स्थिति की सोच को अयोग्य समझने पर धन का अपव्यय हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले पारिवारिक विमर्श अवश्य कर लें, फिर आगे बढ़े।

वृश्चिक राशिफल—आजका दिन आपको उत्तम मित्रों एवं स्नेहीजनों से मिलन करवाएगा। किसी शुभ समाचार के इंतज़ार में हैं तो आज आपका इंतज़ार पूर्ण होगा। व्यवसाय में किये गए श्रम का योग्य फल मिलेगा। आपके प्रभाव से ही शत्रु भय पाएंगे।

धनु राशिफल— आज का दिन आपका मन प्रफुल्लित करने वाला व सफलता प्रदान करनेवाला सिद्ध होगा। छोटे भाई-बहिन से महत्वपूर्ण कार्यों में मदद मिलेगी। व्यवसाय में आपके अनुभव तथा साहस से धन की अधिक प्राप्ति होगी। वस्त्राभूषण खरीदी का योग है।

मकर राशिफल— आज व्यवसाय में अनुभव के आधार पर आगे बढ़ने में सलामती रहेगी व सफलता मिलेगी। लोभ-लालच में व्यापार न करने पर ही मुनाफा होगा। पत्नी एवं सन्तान से सुख व सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा कर पाएंगे।

कुम्भ राशिफल— आज कार्य में मन न लगने से आपको असफलता का मानसिक भय रहेगा। वाहन से दुर्घटना या वाहन को क्षति की आशंका रहेगी। धन-सम्पत्ति का फैसला सोच-समझकर ही करें। पारिवारिक परिस्थिति अशान्त हो सकती है।

मीन राशिफल— आज के दिन आपकी मनोकांक्षा पूर्ण होगी। यदि किसी से बाकि-उधार रुपये मांग रहे हैं तो थोड़ी मेहनत से रुपये वापस आने की उम्मीद रहेगी। आय में वृद्धि होगी एवं दैनिक व्यापार भी बढ़ेगा। वाहन खरीदने की इच्छा पूर्ण होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad