मेष राशिफल— आज आपकी योग्य मनोकांक्षाएँ पूर्ण होंगी। विवाह के योग्य जातकों के लिए विवाह की बात आगे बढ़ेगी। सपरिवार भोजन की दावत का आनन्द घर में या किसी खास स्थान पर ले सकेंगे। सन्तान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है तो सुखद वातावरण का निर्माण होगा।
वृषभ राशिफल— आज आपकी आर्थिक आय में वृद्धि होगी। जेष्ठ भ्राता या बहन से बिगड़े हुए सम्बन्ध पुनः स्थापित हो सकते हैं। पुत्रवधू से उत्तम मात्रा में स्नेह, आदर व सम्मान मिलेगा। दैनिक व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी जो आपको संतोष देगी।
मिथुन राशिफल— आज का दिन आपको छोटी-मोटी परेशानी दे सकता है। कार्य में मन नहीं लगने से मानसिक अशान्ति रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्यों में हानि एवं अपयश प्राप्त होगा। शैय्या सुख में कमी किसी वजह से आ सकती है या झगड़ा हो सकता है।
कर्क राशिफल— आज मुख्य तौर पर आप अपने रुके हुए कार्य आसानी से पूर्ण कर पाएंगे। नए धन्धे या रोजगारी के बारे में या इच्छित कार्य में सफलता एवं यश प्राप्त होगा। दैनिक व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी जो आपको संतोष प्रदान करेगी।
सिंह राशिफल— आज नौकरीपेशा वर्ग को कार्यस्थल से लाभ होगा। किसी राजकीय नेता या सामाजिक प्रख्यात या प्रसिद्ध व्यक्ति से सफलता पूर्वक मुलाकात हो सकेगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के साथ भौतिक साधनों की खरीदी हो सकेगी। मानसिक शान्ति रहेगी।
कन्या राशिफल— आज के दिन आप वरिष्ठ व्यक्तियों एवं मित्रों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। दलाल, जौहरी, खजांची आदि व्यवसाय से जुड़े हैं तो आज आप अपनी सतर्क बुद्धि से मुनाफा प्राप्त कर पाएंगे। वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
तुला राशिफल— आज के दिन आपने आयोजनबध्य कार्य नहीं किया तो धन की कमी आ सकती है या आय से अधिक व्यय हो सकता है। अपने स्वतन्त्र अस्तित्व को बचाने में कहीं-कहीं निराशा का सामना करना पड़ेगा। नज़दीकी रिश्तेदारों व स्नेहीजनों से वाद-विवाद या तर्क-वितर्क ना करें।
वृश्चिक राशिफल— आज विरोधीपक्ष व शत्रु पर आपके विचार का प्राधान्य होगा, या तो दिल में या दिमाग में। यदि पेशे से आप वकील हैं तो आज आप की परामर्श शक्ति अधिक ही रहेगी, महत्त्व मुकदमे का निर्णय आपकी ओर होगा। सगाई की बात आगे चलेगी।
धनु राशिफल— आज के दिन आपको महत्व के कार्यों में सन्तान का सहयोग मिलेगा। आप चुनौतियां स्वीकारने में एवं उन में सफलता पाने में एक अनूठा आनन्द प्राप्त करेंगे। दौड़-धूप की अधिकता रहेगी फिर भी सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में अधिक लाभ होगा।
मकर राशिफल— आज व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकेगा। रोजगारी में अपने व्यवहार में नम्रता और मधुरता लाने से व्यापार बढ़ेगा। यदि आप संगीत व कला के साथ जुड़े हैं तो आत्मविश्वास के साथ सफलता प्राप्त होगी। हंसी-खुशी का माहौल परिवार में रहेगा।
कुम्भ राशिफल— आज आपको व्यापार में अंध-अनुकरण से बचना होगा। नौकरी स्थल या किसी संस्था से जुड़े हैं तो अपने कर्तव्य का इमानदारी पूर्वक पालन करें। विद्यार्थियों को अध्ययन में कुछ रुकावट आ सकती है, हिम्मत व आत्मविश्वास बनाए रखें।
मीन राशिफल— आज के दिन सामाजिक कार्यों में रिश्तेदारों और परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। बुद्धि एवं परामर्श शक्ति का सदुपयोग करके आर्थिक वृद्धि को बढ़ा सकेंगे। जिन कार्यों को आप भाग्य से जोड़ रहे हैं उनमें शीघ्र सफलता मिलेगी।

No comments:
Post a Comment