30 सितम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday 29 September 2018

30 सितम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आप आर्थिक लेन-देन ना करें। साझेदारी में आर्थिक व्यवहार पर नजर रखें। वाहन खरीदने की आशा अधूरी रहेगी। मित्रों एवं परिचितों से आर्थिक आदान-प्रदान में पूर्ण सावधानी रखें। खांसी, जुकाम एवं नाड़ीव्रण जैसे रोग परेशान करेंगे।

वृषभ राशिफल— यदि आप कोई महत्वपूर्ण कार्य करना चाहते हैं तो आज सफलता मिलेगी। व्यावसायिक शत्रु आप से परास्त होंगे। व्यवसाय में वृद्धि एवं मुनाफा प्राप्त हो सकता है। यदि आप फुटपाथ पर लॉरी लगाकर अपना गुज़ारा करते हैं तो पत्नी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशिफल— आज आपका दिन कष्टदायक परिस्थितियों के साथ व्यतीत हो सकता है। वाहन चलाने में पूर्ण सावधानी बरतें। पुराने रोग जैसे मधुमेह, उच्च या नीच रक्तचाप या व्यातव्याधि के रोगी हैं तो आज के दिन सावधानी रखें। खांसी, ज्वर व जुकाम भी हो सकता है।

कर्क राशिफल— आज आपको धर्म, भाग्य एवं सत्कर्म करने का मौका मिलेगा। यदि पति-पत्नी में मनमुटाव या दाम्पत्य जीवन में तनाव है तो दूर हो सकता है। साझेदार से व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलेगी एवं व्यवसाय के विषय में अच्छी चर्चा भी हो सकती है।

सिंह राशिफल— आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक साबित होगा। पारिवारिक सुख-सुविधा एवं भौतिक साधन-सामग्री का पूरा लाभ ले सकेंगे। रुका हुआ एवं इच्छित कार्यों में सफलता एवं यश प्राप्त होगा। वाहन खरीदना चाहते हैं तो समय आपका साथ देगा।

कन्या राशिफल— आज का दिन आपका अनेक प्रकार से लाभदायक रहेगा। अन्न, वस्त्र, धन की भेंट मिलेगी या खरीदी हो सकती है। विरोधी पक्ष निर्बल रहेगा एवं शत्रु पर आप काबू रख पाएंगे। पारिवारिक तालमेल में वृद्धि हो सकती है, श्वसुर पक्ष से सुख मिलेगा।

तुला राशिफल— आज आप धन का बचाव करें तथा अपव्यय से बचें। कहीं ऐसी गलती ना हो कि काम करने के बाद पश्चाताप हो। दैनिक व्यापार में नुकसान से बचें। असामाजिक एवं अनैतिक कार्यों में किसी को भी सहयोग ना दें या हिस्सा ना लें।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन मानसिक आनन्द तथा उत्साहपूर्ण वातावरण रहेगा। शारीरिक आरोग्य में सुधार रहेगा। पत्नी और सन्तान से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। छोटी यात्रा कर पाएंगे। व्यवसाय में अनुभव के आधार पर आगे बढ़े।

धनु राशिफल— व्यवसाय में अपने अनुभव तथा साहस से अधिक धन की प्राप्ति होगी। छोटे भाई-बहिन से महत्वपूर्ण कार्यों में मदद मिलेगी। वस्त्र-आभूषण की खरीदी का योग होगा। विद्यार्थी एवं स्पर्धात्मक कसौटी देने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है।

मकर राशिफल— आज का दिन आपको पूर्ण तरीके से सफलता दिलाएगा। परीक्षा एवं प्रतियोगिताओं में इच्छित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में यश की प्राप्ति होगी। सट्टा, लॉटरी एवं वायदे के व्यापार में अनुकूलता रहेगी, बाज़ार की स्थिति को ध्यान में रखें।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन आपके पारिवारिक परिस्थिति अशान्त हो सकती है। धन-सम्पत्ति का फैसला सोच-समझ कर ही करें। कार्य में मन नहीं लगने से असफलता का मानसिक भय रहेगा। श्वास, कंठ या गले में जलन की शिकायत रहेगी या परेशानी हो सकती है।

मीन राशिफल— आज आपकी शारीरिक एवं मानसिक स्थिति स्वस्थ रहेगी। शुभ समाचार के इंतज़ार में हैं तो आपका इंतज़ार आज पूर्ण होगा। आप के प्रभाव से ही शत्रु भय पाएंगे। उत्तम मित्रों तथा स्नेही जनों से मिलना होगा। व्यवसाय में किए गए श्रम का योग्य फल मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad