लड़की की पिटाई मामले में राजनाथ सिंह के ट्वीट के बाद जागी पुलिस, आरोपी गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 14 September 2018

लड़की की पिटाई मामले में राजनाथ सिंह के ट्वीट के बाद जागी पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के तिलक नगर में लड़की को पीटने वाली वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने वीडियो में दिख रही पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ उत्तम नगर थाने में रेप का मामला दर्ज किया था।

आरोपी का नाम रोहित तोमर बताया जा रहा है। घटना के बाद से रोहित फरार चल रहा था। ट्विटर पर जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें आरोपी रोहित पीड़िता को बुरी तरह पीट रहा था। दावा किया गया था कि ये वीडियो दिल्ली के तिलक नगर पुलिस स्टेशन का है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस बात से इनकार कर दिया था।

गुरुवार को इस मामले में वेस्ट दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी रोहित तोमर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पुलिस ने कहा कि वीडियो दो सितम्बर को उत्तर नगर में बनाया गया था।

बता दें कि एक अन्य लड़की ने आरोप लगाया है कि रोहित तोमर एक सब इंस्पेक्टर का बेटा है और वह काफी दिनों से परेशान कर रहा है। लड़की के परिवार को धमकी दे रहा है। लड़की करीब डेढ़ साल पहले इसके साथ रिलेशन में थी, लेकिन अब दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है। अब रोहित लड़की और उसके परिवार पर जबरन शादी का दबाव बना रहा है। परिवार के मुताबिक, ये वायरल वीडियो रोहित ने शिकायत देने वाली लड़की को धमकाने के लिए भेजा था।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक को निर्देश दिया कि उस वीडियो पर आवश्यक कार्रवाई करें जिसमें एक व्यक्ति एक महिला की बुरी तरह पिटाई करता हुआ दिख रहा है।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने उस वीडियो का संज्ञान लिया है जिसमें एक युवक एक महिला की बुरी तरह पिटाई करता हुआ दिख रहा है। मैंने फोन पर दिल्ली पुलिस के आयुक्त से बात की और इस बारे में उन्हें आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।’’

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad