सर्जिकल स्ट्राइक सैन्य अभियान नही बल्कि देश पर गलतं निगाह रहने वालों के लिये चेतावनी थी–जगजीत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday 30 September 2018

सर्जिकल स्ट्राइक सैन्य अभियान नही बल्कि देश पर गलतं निगाह रहने वालों के लिये चेतावनी थी–जगजीत

सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी ने  सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ को “शौर्य दिवस” के रुप में मनाया। भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नायब सूबेदार परिक्रमा सिंह के संयोजन में शहर के सुपर मार्केट स्थित बीजेपी कार्यालय पर आयोजित “शौर्य दिवस” कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने गुलाब का फूल एवं अंगवस्त्र देकर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।

इस मौके पर पूर्व कैप्टन एस० एन० त्रिपाठी ने कहा पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का विकल्प चुना था ,उन्होने कहा आजाद भारत में पहली बार राजनीतिक पहल के बाद पाकिस्तान की सीमा में घुसकर हमारे पैरा कमांडो ने जो सर्जिकल स्ट्राइक की थी वो सैनिकों के अदम्य साहस को वर्णित करती है। पहली बार पाकिस्तान के अंदर 200 किमी० रेन्ज में की गई मल्टी टार्गेटड सर्जिकल स्ट्राइक ने भारत के परचम को पूरे विश्व में लहराया।

भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने कहा 28-29 सितम्बर 2016 की रात में पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सेना ने जो सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था उसे पाकिस्तान पीढ़ियों तक याद रखेगा। उन्होने कहा भारतीय सेना के पैरा कमांडोज द्वारा की गयी सर्जिकल स्ट्राइक सिर्फ एक सैन्य अभियान नही बल्कि देश पर गलत निगाह रखने वालों के खिलाफ एक कड़ी चेतावनी भी थी। श्री छंगू ने कहा कांग्रेस व विपक्षीयों द्वारा जिस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जिकल स्ट्राइक बताकर सैनिकों के पराक्रम पर सवाल खड़े किए गए वह भारत व भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस व पराक्रम को बदनाम करने की एक साजिश है।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि कारगिल युद्ध के समय अपना पैर गंवाने वाले *सूबेदार शिवनाथ सिंह* का भाजपा जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने पुष्प व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके अदम्य साहस को सैल्यूट किया।इस मौके पर सूबेदार शिवनाथ सिंह ने कहा पीएम मोदी ने देश व प्रदेश में सर्जिकल स्ट्राइक के दूसरे वर्षगांठ को “शौर्य दिवस” के रूप में मनाकर देश के सैनिकों को जो आदर सम्मान दिया है वह पूर्व की किसी भी सरकार ने नही दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने सैनिकों की वर्षो से लटकी “वन रैंक-वन पेंशन” की मांग को लागू कर ऐतिहसिक कार्य किया। ।उन्होने कहा “वन रैंक वन पेंशन” लागू होना सैनिकों के हित में मील का पत्थर साबित होगा।

जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्र ने इस मौके पर कहा कि पार्टी व सरकार ने सैनिकों के पराक्रम को हमेशा सराहने का काम किया है।इसीलिए पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर जिले में शौर्य दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। उन्होने कहा पीएम मोदी की पहल पर सेना द्वारा की गयी सौ प्रतिशत सफल सर्जिकल स्ट्राइक का लोहा पूरे विश्व ने माना।शौर्य दिवस कार्यक्रम को भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पूर्व नायब सूबेदार परिक्रमा सिंह,पूर्व सूबेदार ओम प्रकाश दूबे,पूर्व सूबेदार वी०पी०दूबे एवं भाजपा नेता रूपेश सिंह ने भी संबोधित किया।

शहर के सुपर मार्केट स्थित बीजेपी कार्यालय पर आयोजित शौर्य दिवस कार्यक्रम में संचालन जिला महामंत्री डा० संतोष सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व सूबेदार अशोक कुमार सिंह एवं राजेन्द्र सिंह ,पूर्व वारेन्ट आफिसर के ०एस० मिश्रा एवं एस०एन० तिवारी, सूबेदार शीतला राम वर्मा,  सूबेदार मो० नईम खान, पूर्व सैनिक देवेन्द्र सिंह ,अच्छेलाल, सतपाल सिंह बग्गा ,गांधी सिंह सहित दर्जनों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने पार्टी द्वारा आयोजित “शौर्य दिवस” कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और सम्मान देने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad