कांग्रेस हो या सपा-बसपा तीनों ने हमेशा किसानों को ठगने का काम किया : डा0 महेन्द्र नाथ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 October 2018

कांग्रेस हो या सपा-बसपा तीनों ने हमेशा किसानों को ठगने का काम किया : डा0 महेन्द्र नाथ

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार के एजेण्डे में किसानों का कल्याण है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी, नीम कोटेड यूरिया की उपलब्धता, बिना बिचैलियों के किसानों की उपज का सरकारी क्रय केन्द्रों पर खरीद दारी, गन्ना किसानों के लम्बे समय से लम्बित बकाये का भुगतान सहित किसानों के हित की कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने का काम मोदी-योगी की सरकार ने किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसान जितनी तरक्की करेगा देश भी उतनी ही तरक्की करेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शुक्रवार को यहां पार्टी के किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चैधरी राजा वर्मा ने की।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि देश की सत्ता में 50 सालों से अधिक समय तक राज करने वाली कांग्रेस हो या फिर सपा-बसपा इन दलों ने हमेशा किसानों को ठगने का काम किया। इन तीनों ही दलो ने किसानों की समस्याओं का सत्ता में आने के लिए मुद्दा तो उठाया लेकिन सत्ता में आते ही किसानों की समस्याओं का हल करना तो दूर इनके ऐजेण्डे से ही किसान गायब हो गये। पूर्ववर्ती सरकारों के किसान विरोधी फैसलों को किसान भूला नहीं है, लेकिन भाजपा ने किसानों के साथ किये गये अपने हर वादें को पूरा करने का प्रयास किया। उ0प्र0 में भी विधानसभा चुनाव के समय किसानों की कर्जमाफी माफ करने को लेकर संकल्प पत्र में किये गये वादे के अनुसार योगी सरकार ने पहली कैबिनेट की बैठक में ही किसानों की कर्जमाफी का रास्ता साफ कर दिया है। यही नहीं गन्ना किसानों के लम्बित बकाये का भुगतान भी योगी सरकार के कार्यकाल में हुआ। उन्होंने अन्नदाता किसानों से अपील की कि वे सपा-बसपा व कांग्रेस के शासनकाल को देख चुके है और किस तरीके से इन तीनो दलो ने किसानो अनदेखी की, उसका भी एहसास होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad