बोले राहुल गांधी: 10 दिन में माफ होगा किसानों का कर्ज, बहाना बनाने पर हटेंगें मुख्यमंत्री | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 29 October 2018

बोले राहुल गांधी: 10 दिन में माफ होगा किसानों का कर्ज, बहाना बनाने पर हटेंगें मुख्यमंत्री

उज्जैन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने किसानों से कर्ज माफ करने का वादा किया। राहुल ने कहा कि 10 दिन के अंदर कांग्रेस का मुख्यमंत्री किसानों का कर्ज माफ करेगा, अगर मुख्यमंत्री बहाने बनाएंगे तो कांग्रेस के नए मुख्यमंत्री ऋण माफ करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ा।

राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं झूठे वादे नहीं करता। चुनाव के 10 दिनों के भीतर, कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश के किसानों का ऋण माफ कर देंगे। और यदि मुख्यमंत्री बहाने बनाने लगेंगे, तो कांग्रेस का एक और मुख्यमंत्री ऋण माफ कर देगा।’ उन्होंने कहा, ‘किसी ने मुझे बताया कि कुंभ मेले में भ्रष्टाचार हुआ और इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। सीबीआई निदेशक रात में 2 बजे हटा दिए गए, सीबीआई जांच कैसे करेगी?’ राहुल ने कहा कि शिप्रा नदी की सफाई पर 400 करोड़ रुपए खर्च किए गए, लेकिन इस पानी को देखें। यदि कोई मंत्री इस पानी को पीता है, तो वह बेहोश हो जाएगा। राहुल ने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर राफेल डील की जांच करने जा रहे थे। दूध का दूध, पानी का पानी हो जाता। डर के मारे चौकीदार ने सीबीआई डायरेक्टर को रात 2 बजे हटा दिया। उन्होंने कहा कि शिवराज चौहान जहां भी जाते हैं घोषणा करते हैं, 20,000 घोषणाएं की मगर यहां की टेक्सटाईल इंस्डस्ट्री को खत्म कर दिया। इस इंस्डस्ट्री को हम फिर से शुरु करेंगे और यहां के युवा टेक्सटाईल इंस्डस्ट्री में रोजगार पाएंगे।

व्यापमं घोटाले का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘व्यापामं घोटाले में 50 लोग मारे गए हैं और शिक्षा प्रणाली नष्ट हो गई है।’ जन-जन की आस्था और विश्वास के केंद्र महाकाल की परंपरागत विधि से पूजा-अर्चना कर कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi ने भगवान शिव से देश एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। राहुल यहां बाबा महाकाल की विधि-विधान से पूजा अर्चना की।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad