मेष राशिफल— आज के दिन आप की अधिकतर मनोकामनाएं पूर्ण होगी एवं महत्व के कार्य में सफलता भी मिलेगी। नौकरी के कार्य क्षेत्र में आपका पूरा दबदबा रहेगा। अच्छे व्यक्तियों से भेंट होगी व जान-पहचान आगे बढ़ेगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
वृषभ राशिफल— आज नौकरी में आपको अधिकारी नई जिम्मेदारी दे सकते हैं, सोच-समझकर शक्ति के अनुसार जिम्मेदारी को स्वीकार करें। राजकीय क्षेत्र से जुड़े हैं तो अपना अस्तित्व टिकाने हेतु लोगों के सम्पर्क में रहें। नए वाहन की खरीदी हो सकती है।
मिथुन राशिफल— आज के दिन मानसिक चिन्ता अधिक रहेगी। नींद की समस्या रहेगी जिससे दिनभर आलस एवं निर्बलता रहेगी। व्यवसाय में हानि हो सकती है, लोभ-लालच से परहेज़ करें, सन्तोष को प्रधानता दें। कार्यालय या व्यवसाय के स्थान में गिल्टी से बचें।
कर्क राशिफल— भाग्य के आधार पर होने वाले कार्यों में यदि आपका संचित कर्म शुभ है तो सफलता के द्वार खुलेंगे। वरिष्ठ एवं अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से व्यापार में आपको एक नई राह उत्साह के साथ मिलेगी। व्यवसाय में असोचनीय एवं अविरत लाभ का प्रभाव प्रारम्भ होगा।
सिंह राशिफल— आप अपनी बुद्धि के ज़रिए व्यावसायिक कार्यों में आगे बढ़ेंगे, ज़रुर सफलता मिलेगी। चित्त शुद्ध रहने से मन में बुरे विचार एवं निराशा की भावना उत्पन्न नहीं होगी। विद्यार्थियों के लिए समय श्रेष्ठ है, पढ़ाई में अधिक रुचि रहेगी।
कन्या राशिफल— परिचितों एवं निम्न कर्मचारियों से अनावश्यक झगड़ा हो सकता है। आर्थिक कष्ट आने की स्थिति भी हो सकती है, निवेश ना करें, माल-सामान का संग्रह न करने में ही बुद्धिमता होगी। परिवार की स्त्रियों के सामने क्रोध करके कटु वचन ना बोलें।
तुला राशिफल— अनचाहे मेहमान मानसिक अशान्ति का निर्माण कर सकते हैं या मेहमान के प्रति आपकी सोच में बदलाव ला सकते हैं, सम्भालें। व्यावसायिक कार्य में आत्मविश्वास पर भरोसा रखना अनिवार्य होगा। बुरे स्वप्न का प्रभाव दिनभर स्मृति में रहेगा।
वृश्चिक राशिफल— आज कुछ घटनाओं के बाद परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार एवं घर-परिवार की तरक्की के लिए प्रयास चालू रहेंगे। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे एवं सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग है जिसमें सफलता मिलेगी।
धनु राशिफल— आज आपकी मानसिक स्थिति अशान्त एवं चिन्ताग्रस्त रहेगी। भूमि-भवन के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। प्रेम-सम्बन्धों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। परिचितों एवं मित्रों से आर्थिक लेन-देन में पूरी सावधानी रखें। सिरदर्द की शिकायत रह सकती है।
मकर राशिफल— आज के दिन नौकरी पेशा लोगों को लाभ मिल सकता है लेकिन आर्थिक महत्वकांक्षा को कम ही रखें। दैनिक अभ्यास एवं प्रतियोगिता कसौटियों में श्रम को महत्व देने से सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
कुम्भ राशिफल— नौकरी से जुड़े हैं तो आज उच्च अधिकारियों से तालमेल अच्छा रखना होगा। व्यापार में निवेश करने से पहले बाज़ार-मंडी पर नज़र कर लें। प्रेम-सम्बन्धों या अनैतिक सम्बन्धों में खास ध्यान रखें, हो सके तो ऐसी बातों से परहेज़ करें।
मीन राशिफल— दैनिक व्यापार में कुछ नया करने का सोच रहे हैं तो सफलता मिलेगी। व्यापार या खरीदी के कारण यात्रा हो सकती है। पत्नि व सन्तति से मनमुटाव है तो समाधान हो पाएगा, कड़वाहट दूर होगी। भाई-बहन से सम्बन्ध मधुर रहेंगे।
No comments:
Post a Comment