भाजपा सरकार ने गंगा मैया को भी दिया धोखा : अखिलेश | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 October 2018

भाजपा सरकार ने गंगा मैया को भी दिया धोखा : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंगा की सफाई को लेकर आंदोलन कर रहे स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद (प्रो. जीडी अग्रवाल) की मौत को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। अखिलेश ने कहा कि मोदी सरकार ने गंगा की सफाई पर जनता को धोखा दिया है। पिछले चार वर्षों में केंद्र सरकार गंगा की सफाई को लेकर एक भी काम नहीं कर पाई। गंगा की सफाई के लिए अनशन कर रहे संत सानंद की अनशन के दौरान मौत हो गई। सरकार ने उनकी एक न सुनी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गंगा मैया को धोखा दिया है और जो लोग मां को धोखा देते हैं वह उन्हें कभी भी माफ नहीं करती हैं।
अखिलेश शुक्रवार को डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर लोहिया पार्क, गोमतीनगर और पार्टी मुख्यालय स्थित डॉ लोहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि सपा ने कभी जाति-धर्म की राजनीति नहीं की बल्कि गरीबी, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही है और लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि डा. लोहिया ने सिद्धांतों पर चल रही समाजवादी पार्टी की सरकार ने जो काम किए उनका दूसरी सरकारें मुकाबला नहीं कर पाई है।
अखिलेश ने राफेल मुद्दे पर पपीएम मोदी व केंद्र सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि जो अपना दामन ज्यादा साफ होने का दावा करते हैं, अब उन पर चारों तरफ से उंगलियां उठ रही हैं। सफेदी पर दाग दूर से दिखते हैं। सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने पूछा जब राफेल डील सही हैं तो रक्षामंत्री फ्रांस में किस बात का आंकलन करने गई है। डील पर सवाल उठ रहे हैं आखिर सरकार जवाब क्यों नहीं दे रही है?
उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास का रास्ता रोक दिया है। केन्द्र की पांच साल और उत्तर प्रदेश में दो साल की भाजपा सरकारों ने कोई काम नहीं किया। समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताकर ही उन्होंने पूरा समय गुजार दिया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने लोगों को तबाह कर दिया है। सड़क के गड्ढों से लेकर इज्जत घर तक में भ्रष्टाचार हो रहा है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व शत्रुघ्न सिन्हा के समाजवादी पार्टी के साथ एक मंच पर आने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि जे.पी. ने सम्पूर्ण क्रान्ति का नारा दिया था। हम लोगों ने अब भाजपा के सम्पूर्ण सफाये का संकल्प लिया है। जनता जाग गई है उसे बस चुनाव का इंतजार है। जनता भाजपा के धोखे व बहकावे में नहीं आएगी और उसका पूरा सफाया करके ही दम लेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad