अन्नदाता के साथ बर्बरता दिखाना अमानवीय और शर्मनाक : अखिलेश | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 2 October 2018

अन्नदाता के साथ बर्बरता दिखाना अमानवीय और शर्मनाक : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी मांगो को लेकर हरिद्वार से शुरू हुई किसान क्रांति यात्रा में शामिल किसानों पर दिल्ली में हुई लाठीचार्ज की निंदा की है। अखिलेश ने कहा है कि अन्नदाता के साथ बर्बरता दिखाना अमानवीय और शर्मनाक है। लोकतंत्र में तानाशाही और निर्ममता का जवाब जनता जरूर देती है। अन्नदाता एक-एक लाठी का बदला चुनाव में लेगा।
अखिलेश ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि भाजपा सरकार का रवैया किसान विरोधी है। अन्नदाता की उसे कोई सुध नहीं। एक तरफ किसान अपनी फसल का उचित लागत मूल्य नहीं पा रहे हैं वहीं दूसरी ओर सरकार की दोषपूर्ण नीतियों से उनकी हालत खराब है। भाजपा ने चुनाव के पहले किसानों से जो लुभावने वादे किए थे वो सब हवा हवाई साबित हुए। किसानों से कर्जमाफी के नाम पर किया गया वायदा अभी तक पूरा नहीं हुआ। गन्ने की नयी फसल तैयार है लेकिन अभी तक पुराना भुगतान ही नहीं हो पाया।
अखिलेश ने कहा कि अन्नदाता अपने साथ हुए धोखे की वजह से आक्रोशित है। भाजपा सरकार की दोषपूर्ण नीतियों के कारण ही किसान सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। केन्द्र सरकार के चार साल से अधिक कार्यकाल में भाजपा ने किसानों के साथ किया गया कोई वादा पूरा नहीं किया। स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश अभी तक लागू नहीं हुई। सरकार की कुनीतियों के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।
अखिलेश ने कहा कि किसान गांधी जयंती पर राजघाट जाकर प्रार्थना करना चाहते थे लेकिन भाजपा सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है। लोकतंत्र में जनता की आवाज को अनसुना करना दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली में बैठे लोग खुद को मालिक समझ बैठे हैं। जनता उनको सबक सिखाना जानती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad