नई दिल्ली। लोग पैसे कमाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। लेकिन फिर भी अपनी कमाई से कभी लोग संतुष्ट नहीं हो पाते। हम आपकों एक एेसी लड़की के बारे में आज बताने जा रहे है जो एक घंटे में करीब आठ लाख रूपए कमा लेती है।

यह लड़की ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है जिसका नाम चेल्सिया है, जिसने यह साबित कर दिखाया है कि अगर मन में कुछ भी ठान लो, तो कोई भी चीज नामुमकिन नहीं है। यह लड़की एक घंटे में आठ लाख कमाती है। बता दें कि चेल्सिया ऑनलाइन गेम खेलती हैं और उस समय लोग गेम लाइव देख रहे होते हैं। वीडियो गेम खेलने की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सब्स्क्र्रिप्शन, विज्ञापन और स्पॉन्सर मिलने के कारण चेल्सिया को 1 घंटे में लगभग 8 लाख रुपए मिल जाते हैं।
चेल्सिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही है। चेल्सिया के 46.6 लाख फॉलोर्स भी है। चेल्सिया ने फार्मेंसी में ग्रेजुएट की है। उसका मानना है कि इस समय जितना पैसा अॉनलाइन वीडियो गेम खेलकर कमाया जा सकता है उतना जॉब से नहीं कमाया जा सकता।

No comments:
Post a Comment