गुटेरेस इंडोनेशिया के भूकंप पीड़ितों से मिले | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 October 2018

गुटेरेस इंडोनेशिया के भूकंप पीड़ितों से मिले

जकार्ता। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस शुक्रवार को इंडोनेशिया के भूकंप पीड़ितों से मिले। इंडोनेशिया के सुलावेसी में आए भूकंप में 2,073 लोगों की मौत हो गई।

इस दौरान गुटेरेस के साथ इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति जुसफ काला भी थे। गुटेरेस ने 28 सितंबर को पालू में भूकंप से हुए नुकसान का आकलन किया।

ताजा आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप में मारे गए 2,073 लोगों में से 75 फीसदी से अधिक पालू में मारे गए।

गुटेरेस की पालू से सटे बालारोआ जाने की भी योजना है, जहां हजारों घर जमींदोज हो गए।

स्थानी आकलन के मुताबिक, बालारोआ और पेटोबो में लगभग 5,000 लोग लापता हैं।

प्रशासन ने गुरुवार को तलाशी एवं बचा अभियान तेज किया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad