हरपालपुर।हरदोई20नवम्बर।टियारी क्षेत्र के बढ़इयनपुरवा गांव निवासी सुरेशचंद्र पुत्र मितान ने गांव के राकेश व अरविंद पर मारपीट व आगजनी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि बीते 5 नवंबर को उक्त आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की। तथा उसके बंगले में आग लगा दी। जिससे उसकी गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया। सुरेश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।प्रभारी निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Post Top Ad
Tuesday, 20 November 2018
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment