Children’s Day Poems For Kids | Bal Diwas Poems For Kids | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday 11 November 2018

Children’s Day Poems For Kids | Bal Diwas Poems For Kids

Children’s Day Poems For Kids In Hindi | Bal Diwas Poem For Kids | बाल दिवस पर बच्चों के लिए कविता

*****

Children's Day Poems For Kids

नेहरू चाचा तुम्हें सलाम
अमन-शांति का दे पैगाम

जग को जंग से बचाया
हम बच्चों को भी मनाया
जन्मदिवस बच्चों के नाम
नेहरू चाचा तुम्हें सलाम
देश को दी हैं योजनाएं
लोहा और इस्पात बनाए

बांध बने बिजली निकाली
नहरों से खेतों में हरियाली

प्रगति का दिया इनाम
नेहरू चाचा तुम्हें प्रणाम..

Happy Children’s Day HD Images, Wallpaper, Pictures, Photos

*****

कितनी प्यारी दुनिया इनकी
कितनी मृदु मुस्कान

बच्चों के मन में बसते हैं
सदा, स्वयं भगवान

एक बार नेहरू चाचा ने
बच्चों को दुलराया

किलकारी भर हंसा जोर से
जैसे हाथ उठाया

नेहरूजी भी उसी तरह
बच्चे-सा बन करके

रहे खिलाते बड़ी देर तक
जैसे खुद खो करके

बच्चों में दिखता भारत का
उज्ज्वल स्वर्ण विहान

बच्चे मन में बसते हैं
सदा स्वयं भगवान

बच्चे यदि संस्कार पा गए
देश सबल यह होगा

बच्चों की प्रश्नावलियों से
हर सवाल हल होगा

बच्चे गा सकते हैं जग में
अपना गौरव गान

बच्चे के मन में बसते हैं
सदा स्वयं भगवान

Bal Diwas Status In Hindi | Children’s Day Status In Hindi

*****

फूलों के जैसे महकते रहो
पंछी के जैसे चहकते रहों
सूरज की भांति चमकते रहों
तितली के जैसे मचलते रहों
माता-पिता का आदर करो
सुंदर भावों को मन में भरो
ये है हमारी शुभ कामना
ये बचपन हमेशा हँसता रहे
मुस्कुराता रहे

Children’s Day Poems For Kids

*****

चाचा नेहरु का बच्चो से है बहुत पुराना नाता
जन्मदिन चाचा नेहरु का बाल दिवस कहलाता

चाचा नेहरु ने देखे थे नवभारत के सपने
उस सपने को पूरा कर सकते है उनके अपने बच्चे

बाल दिवस के दिन हम सभी बच्चे मिलकर गीत ख़ुशी के गायेगें
चाचा नेहरु के चरणों में फूल मालाये चढ़ायेगें!

शालाओं में भी होते है नये नये आयोजन
जिसको देख कर आनंदित होते है हम बच्चो के तन मन

बाल दिवस के इस पवन पर्व पर एक शपथ ये खाओ
ऊँच नीच का भेद भूलकर सबको गले लगाओ!

बाल दिवस शायरी | Bal Diwas Shayari in Hindi | Children’s Day Shayari

*****

बाल-दिवस है आज साथियो, आओ खेलें खेल
जगह-जगह पर आज मची है, खुशियों की रेलमपेल

वर्षगाँठ चाचा नेहरू की, फिर से आई है आज
उन जैसे नेता पर पूरे भारतवर्ष को है नाज
दिल से इतने भोले थे वो, जितने हम नादान
बूढ़े होने पर भी मन से थे वे सदा जवान
हमने उनसे मुस्काना सीखा, सारे संकट झेल

हम सब मिलकर क्यों न रचाए ऐसा सुख संसार
जहां भाई भाई हों सभी, छलकता रहे प्यार
न हो घृणा किसी ह्रदय में, न द्वेष का वास
न हो झगडे कोई, हो अधरों का हास
झगडे नहीं परस्पर कोई, सभी का हो आपस में मेल

पड़े जरूरत देश को, तो पहन लें हम वीरों का वेश
प्राणों से बढ़कर प्यारा है हमें अपना देश
दुश्मन के दिल को दहला दें, डाल कर नाक नकेल
बाल दिवस है आज साथियों, आओ खेलें खेल

बाल दिवस शुभकामना संदेश | Bal Diwas Wishes in Hindi | Children’s Day Wishes

Children’s Day Poems For Kids

*****

The post Children’s Day Poems For Kids | Bal Diwas Poems For Kids appeared first on AjabGjab.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad