बाल झड़ने से रोकने के 10 आसान उपाय तेल और घरेलू नुस्खे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 25 December 2018

बाल झड़ने से रोकने के 10 आसान उपाय तेल और घरेलू नुस्खे

Baal jhadne se rokne ke upay gharelu nuskhe aur tel in hindi: बाल टूटने और गिरने का एक बड़ा कारण हमारा खान पान और तेजी से बदल रही जीवनशैली है। बालों की सही देखभाल नहीं हो तो भी बाल झड़ते है। महिला हो या पुरुष बालों के झड़ने की समस्या से सब परेशान होते है। अक्सर कुछ लोगों के बाल अचानक मौसम के बदलने से भी गिरते है। हर रोज थोड़े बहुत बाल गिरना सामान्य है पर बालों का सामान्य से अधिक झड़ना गंजेपन के लक्षण भी हो सकते है। आज इस लेख में हम जानेंगे बालों के लिए सबसे अच्छा शैम्पू और तेल कौन सा है व बाल झड़ने से रोकने के उपाय और घरेलू नुस्खे कैसे करे।

बालों की समस्या का समाधान में कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरुरी है जैसे बड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करे, हर रोज शैम्पू नहीं करना चाहिए, समय पर बाल कटवाते रहे, गीले बाल सूखाने के लिए हेयर ड्रायर का प्रयोग ना करे, डैंड्रफ ना होने दे और बालों को धूल मिट्टी से भी बचाये।

बाल झड़ने से रोकने के उपाय और तेल, Baal jhadne se rokne ke upay in hindi

 

बाल झड़ने के कारण

  1. ज्यादा तनाव लेने का बुरा असर हमारे शरीर में हार्मोन्स के विकास पर पड़ता है जो बाल झड़ने का एक कारण है।
  2. थायराइड में भी महिलाओं को बाल गिरने और टूटने की समस्या होती है।
  3. प्रेगनेंसी और पीरियड के दौरान भी महिलाओं में कई हार्मोन बदलाव होते है जिसका असर बालों पर भी होता है।
  4. पुरुषों में बालों का झड़ना जेनेटिक कारण भी होता है। कुछ पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या उनके परिवार से जुड़ी होती है।
  5. बाजार के केमिकल युक्त हेयर ब्यूटी प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल करने से भी hair fall होने लगते है।

 

बाल झड़ने से रोकने के उपाय और घरेलू नुस्खे: Baal jhadne se rokne ke upay in hindi

1. जैतून तेल हल्का सा गरम करके इसमें 1 चम्मच दालचीनी का पाउडर और 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना ले। नहाने के 10 से 15 मिनट पहले इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाए। इस उपाय से बालों का गिरना बंद हो जायेगा।

2. बालों में डैंड्रफ होने से बाल झड़ते हो तो कच्चे पपीते का लेप बना कर 15 मिनट के लिए सिर पर लगाए।

3, Balo ke nuskhe में मेहंदी सबसे उपयोगी और आसान तरीका माना जाता है। मेंहदी को लगाने के कई तरीके है। अंडे में मिलाकर भी इसे लगा सकते है।

4. हेयर फॉल रोकने में शहद काफी उपयोगी है। 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर अपने बालों पर लगाए फिर 20-25 मिनट के बाद धो ले। इस नुस्खे को हफ्ते में एक बार करने पर बाल झड़ना कम हो जाएगा।

5. थोड़ा बेसन दही या दूध में मिला कर लेप बना ले और इससे अपने बाल धोये। इस उपाय से बाल गिरना बंद होगा और बालों पर चमक भी आयेगी।

6. आहार में जरुरी पोषण ना होने से भी कुछ लोगों के बाल झड़ते है। बाहर के फास्ट फूड खाने से हमारे शरीर को विटामिन, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व नहीं मिल पाते जो बालों को स्वस्थ रखने के लिए जरुरी होते है। अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियाँ, फल, दूध, अंडे और सूखे मेवे शामिल करे।

7. Baal jhadne se rokne ke gharelu nuskhe में दही से बालों को पोषण मिलता है। बाल धोने के 20 मिनट पहले अच्छे से दही लगाए और धो ले। इसमें थोड़ा सा नींबू रस मिला कर भी लगा सकते है। इससे बाल झड़ना कम होने लगेगा।

8. कई बार शरीर में रक्त संचार ठीक नहीं होने से बालों को पोषक तत्व नहीं मिल पाते जिससे बाल कमजोर हो कर झड़ने लगते है। इस समस्या को दूर करने के लिए एक्सरसाइज और योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करे।

9. बालों का झड़ना रोकने और बाल लम्बे करने के लिए हफ्ते में कम से कम 1 बार रोज़्मेरी आयल से बालों की मसाज करे।

10. अंडे में प्रोटीन के साथ साथ कई अन्य पोषक तत्व होते है। अंडा बालों पर लगाने से जड़ें मजबूत होती है।

 

बाल झड़ने का तेल: Baal jhadne ka tail in hindi

  • पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या के लिए नारियल का तेल रामबाण घरेलू उपचार है। नारियल तेल बालों को स्वस्थ व सुंदर बनाये रखने के लिए जरुरी पोषण देता है।
  • बालों का रूखापन दूर करने और बेजान बाल सुंदर चमकदार और मुलायम बनाने के लिए हेयर कंडीशनर प्रयोग कर सकते है। इसके लिए बाल शैम्पू करने के बाद कंडीशनर का प्रयोग भी करे।
  • Balo ke liye sabse accha tel में काफी नाम है उनमें केश किंग हेयर आयल, आलमंड आयल के नाम प्रमुख है। ये बालों को जड़ों से मजबूत बनाते है और बालों का झड़ना बंद होता है।
  • पतंजलि केश कान्ति तेल में ऐसे कई औषधि गुण मौजूद है जो डैंड्रफ खत्म करने में भी उपयोगी है। अगर रूसी के कारण बाल झड़ते हो तो इसका प्रयोग करने पर ये समस्या दूर होने लगेगी।
  • पतंजलि तेजस तैलम तेल पूरे शरीर के इलावा बालों के लिए उपयोगी है। ये बालों को घना करता है और रूसी दूर करता है।

 

दोस्तों Baal jhadne se rokne ke upay aur tel in hindi, बाल झड़ने से रोकने के उपाय तेल और घरेलू नुस्खे का लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास महिलाओं व पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या के लिए उपचार है तो हमारे साथ साँझा करे।

The post बाल झड़ने से रोकने के 10 आसान उपाय तेल और घरेलू नुस्खे appeared first on Kya Kyu Kaise.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad