अपने वजूद के लिए वर्षो से तरस रहा नगर का प्रसिद्ध ऋषि तालाब | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 24 December 2018

अपने वजूद के लिए वर्षो से तरस रहा नगर का प्रसिद्ध ऋषि तालाब

अधिकारियों की लापरवाही से सुंदरीकरण न होने का आरोप

खेतासराय(जौनपुर):- स्थानीय कस्बा खेतासराय को नगर पंचायत का दर्जा मिले लगभग एक दशक बीत चुका है। लेकिन आज भी दयनीय स्थिति बनी हुई है। नगर के खेतासराय-खुटहन मुख्य पर स्थित प्रसिद्ध ऋषि तालाब जिसके बगल पश्चिम की दिशा में शिवमंदिर स्थित है। तथा तालाब के दक्षिणी छोर पर नाग बाबा का भी स्थान स्थित है। जहाँ समय-समय पर नगर की महिलाएं पूजा अर्चनाके लिए जाती है। खास तौर पर सावन के महीना में ज्यादा भीड़-भाड़ होता है। एक समय था जहाँ लोग इस तालाब में नहाकर बगल मन्दिर में पूजा अर्चना किया करते थे। लेकिन आज उक्त तालाब की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है बयां कर पाना मुश्किल है। जिसका जिम्मेदार सम्बंधित अधिकारियों को माना जा रहा है।

आलम तो यह हो चुका है लोग उस तालाब का नाम अगर भूल से कोई अपनी जुबां पर ले लेता है तो लोग नाक तक दबा लेते है। उक्त तालाब अब सिर्फ अपनी बदकिस्मती पर आंसू ढहा रहा है और कुछ नही। इतना ही नही बल्कि धीरे-धीरे अपना अस्तित्व भी खोता चला जा रहा है। अगर यही हाल रहा तो एकदिन उक्त तालाब अपना स्थान और नाम हमेशा के खो देगा। वही इसके प्रति नगर कुछ सम्भ्रांत वर्ग के लोगो ने कई बार इसके सुंदरीकरण के लिए आवाज उठा कर प्रार्थना पत्र भी दे चुके है। लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते आज तक कुछ हल नही निकल पाया।

नगर पंचायत द्वारा बहवाया जा रहा है कस्बा का पानी

कस्बा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद से आज तक कभी नही सूखा ऋषि तालाब

देश के प्रधानमंत्री द्वारा एक व्यापक पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जहाँ जगह-जगह साफ-सफाई कराकर स्वच्छ और सुंदर बनाया जा रहा है तथा इसके साथ ही साथ जल में होने वाले प्रदूषणों को बड़ी शक्ति के साथ रोकथाम की जा रही है। लेकिन वही भाजपा सरकार राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री गिरीश चन्द्र यादव के विधान सभा क्षेत्र स्थित नगर पंचायत खेतासराय का जलप्रदूषण का हाल पूछिये मत सिर्फ फाइलों में सुनहरे शब्दो में क्षेत्र गुलाबी है। जहाँ कस्बा में प्रसिद्ध तालाब में नगर पंचायत द्वारा कस्बा का पानी धड़ल्ले से बहवाया जा रहा है। जिससे नगर से निकले वाले कूड़े-करकट भी पानी के साथ जाकर तालाब में एकत्र हो जा रहा है। यही सिलसिला कई वर्षों से चल रहा है।

अब हाल ये ही कि उसमें से हवा चलने पर दुर्गन्ध उठने लगी है। और उसी से चंद मीटर दूर स्थित नगर का मुख्य चौराहा है। जहाँ लोग बाजार करने के आते-जाते रहते है। जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा चलाये गए स्वच्छ भारत अभियान को पूरी तरह से गन्दा लबालब भरा ऋषि तालाब धूमिल कर रहा है। इसके पहले तो उसी में नगर पंचायत द्वारा कूड़ा भी गिरवाया जा रहा था। लेकिन आज-पास के दुकानदारों के विरोध पर किसी तरह रुक हुआ है। लेकिन वही जब बारिश होता है तो बजबजा जाता है। और तेज़ी के साथ दुर्गन्ध उठने लगता है। उधर से आना-जाना मुश्किल हो जाता है।

कस्बासवासियो ने सुंदरीकरण के लिए दिया प्रार्थना पत्र, हल कुछ भी नही

स्थानीय कस्बा स्थित कई वार्ड के सम्भ्रांत लोग सहित कस्बा के आस-पास के लोगो ने उक्त ऋषि तालाब के सुंदरीकरण के लिए कई बार प्रार्थना-पत्र दिया। लेकिन आज तक कुछ नही निकला। जिससे लोगो मे जिम्मेदार अधिकारियो के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है। आरोप है कि उक्त ऋषि तालाब के सुंदरीकरण को लेकर तथा बहाये जा रहे गन्दे पानी के निकासी के लिए प्रार्थना – पत्र सम्बंधित अधिकारियो को दिया गया। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद हल कुछ नही निकला। जब कभी भी अधिशाषी अधिकारी से बात की गई तो वह सिर्फ हिल्लाहवाली करते रहे है। इस प्रकरण को लोगो ने राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के भी सज्ञान में डाला है। लेकिन बावजूद इसके ढाक के तीन पात साबित होकर रह गया। इसके बाद नगर में कई बार उक्त मंत्री आये भी और चले गए। लेकिन कुछ सुधि नही लिए। जिससे स्वच्छता अभियान व सरकार की छवि पर धब्बा लग रहा है। लोगो का कहना है कि भाजपा सरकार में अच्छे कामो को करने के लिए अधिकारी पूरी तरह टाल-मटोल कर रहे है। नगर के भाजपा नेता संजीव गुप्ता, अवधेश पाण्डेय राजेश श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, शुभम जायसवाल, विजय गुप्ता व डॉ0 प्रमोद सहित अन्य लोगो ने उक्त तालाब को सुंदरीकरण कर पानी का सुचारू रूप निकासी व्यवस्था का मांग किया है।

Posted by: sp.verma//9452768586

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad