पुलिस ने 3 सप्ताह के बाद भी नहीं लिखी छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 19 January 2019

पुलिस ने 3 सप्ताह के बाद भी नहीं लिखी छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर

नाबालिग छात्रा के पिता का आरोप है पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, आरोपी उसके परिवार को धमकी दे रहे हैं।

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला के बहेड़ी इलाके में पुलिस की लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक नाबालिग छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को अकेला पाकर चार युवकों ने गैंगरेप (सामूहिक बलात्कार) किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। इसकी पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।आरोप है कि इस मामले में पुलिस कार्रवाई करने बजाय मामले को पुलिस दबाने में जुट गई। तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपित शिकायत करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पिता ने बताया कि इंस्पेक्टर मामला दबाने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता के पिता ने रोते हुए ये बात बताई तो सबके होश उड़ गए। अब सवाल उठता है कि घटना के 24 घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज हो जानी चाहिए तो पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट क्यों नहीं लिखी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad