जहरीली मौत के 175 सौदागर गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday 9 February 2019

जहरीली मौत के 175 सौदागर गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश के सहारनपुर और कुशीनगर में जहरीली शराब पीने से  दर्जनो  लोगों की मौत के बाद प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रदेश भर में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस  अभियान  के  तहत 24 घण्टे  के बीच  कुल 297 मुकदमे दर्ज किए गए और साथ ही 175 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए इस अभियान में 9269.7 लीटर अवैध शराब और 47700 किलोग्राम अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली कच्ची सामग्री (लहन) बरामद किया गया। बताते  चले कि यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी ने देर रात वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलाधिकारियों व पुलिस प्रमुखों से अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके बाद दर्जनों जिलों में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की गई।

 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad