मेष राशिफल— आज के दिन विद्यानुरागियों के लिए लेखन कार्य का अनुकूल वातावरण रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में भाई-बंधुओं से सहायता की उम्मीद कर सकते हैं। व्यवसाय में जो भी निर्णय लें सोच-समझकर आगे बढ़ें। अनुचित निर्णय से कार्य बिगड़ेगा।
वृषभ राशिफल— आज के दिन आपको सुबह से ही कुछ अनिष्टकारक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य का निष्पादन योजना अनुसार नहीं हो पाने से मानसिक स्थिति थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। धन हानि की स्थिति को बढ़ावा ना दें।
मिथुन राशिफल—आज के दिन आपको शुभ समाचार पाने की महत्वाकांक्षा रहेगी एवं कुटुंब की ओर से शुभ समाचार मिल भी सकता है।। शारीरिक तथा मानसिक सुख से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप अपने विरोधियों को भी झुका सकते है, धैर्य रखें।
कर्क राशिफल— आज के दिन आप शारीरिक निर्बलता एवं थकावट महसूस कर सकते हैं। मानसिक चिन्ता आपको हैरान-परेशान कर सकती है। व्यवसाय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा, साझेदारी के व्यवसाय में आप अधिक सावधानी रखें।
सिंह राशिफल—आज का दिन आपका सुख एवं आनन्द के वातावरण से व्यतीत हो सकता है। दैनिक व्यवसाय में पराक्रम व पुरुषार्थ के आधार पर लाभ मिलेगा। पारिवारिक तालमेल में वृद्धि होगी। वस्त्राभूषण की खरीदी या भेंट भी मिल सकती है।
कन्या राशिफल—आज का दिन आपके लिए उत्साह के साथ व्यतीत होगा। शुभ कार्य में सफलता प्राप्त होने से समाज में सम्मान तथा यश की प्राप्ति हो सकती है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, घरेलु रोगों में आज अपेक्षित सुधर हो सकता है।
तुला राशिफल—आज हो सकता है आपको अपनी स्वयं की गलतियों पर बाद में पछताना पड़े। मित्रों एवं रिश्तेदारों से बातचीत के आदान-प्रदान में आप नरमी रखें एवं अपशब्द का प्रयोग न करें। व्यवसाय में छोटी पद पर कार्य करने वाले कर्मचारी संभलें।
वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपकी शारीरिक स्थिति अस्त-व्यस्त दिखाई देगी। अजीर्ण, अपच तथा पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। व्यवसाय में आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी आगे-पीछे होने का दर रहेगा। पूर्व में किये गए कार्यों में अधिक ध्यान रखना होगा।
धनु राशिफल— आज के दिन आपको अधिक शुभ कार्यों के अवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण मनोकांक्षाएँ पूर्ण होने से प्रगति के दर्शन होते नजर आएंगे। अपनी परामर्श शक्ति में कुदरती वृद्धि हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधा के साधनादि की खरीदी होगी।
मकर राशिफल— व्यवसाय आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आज आपको मित्रों एवं रिश्तेदारों से साथ-सहयोग प्राप्त होगा। अधिकाधिक कार्य बिना अड़चन व विघ्न के सुसम्पन्न कर पाएंगे। यदि आपके हितशत्रु आपके विरुद्ध षड़यंत्र कर रहे हैं तो असफल होंगे।
कुम्भ राशिफल— आज का दिन आपकी सोच से विपरीत जा सकता है। व्यवसाय के निर्णय आज हो सके तो ना ही लें और ना ही कोई बदलाव करें। जरुरी न हो तो प्रवास-पर्यटन को टालें और यदि जाना ही पड़े तो आप यात्रा के दौरान अधिक सावधानी बरतें।
मीन राशिफल— आज के दिन आपको शारीरिक एवं मानसिक दोनों स्थितियों पर काबू एवं सावधानी रखनी अनिवार्य ही होगी। आर्थिक कष्ट या व्यापार-रोजगार के कारण मन में चिन्ता व भय उत्पन्न हो सकता है। मातृपक्ष के स्वास्थ्य को संभालना होगा।

No comments:
Post a Comment