रोहित शर्मा ने हासिल की यह उपलब्धि, टी20 में बने नम्बर वन बल्लेबाज | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 8 February 2019

रोहित शर्मा ने हासिल की यह उपलब्धि, टी20 में बने नम्बर वन बल्लेबाज

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को सीमित ओवरों का क्रिकेट (टी20, वनडे) काफी रास आता है। वे वनडे में सर्वाधिक तीन दोहरे शतक जमा चुके हैं। उनके खाते में कई उपलब्धियां हैं और उन्होंने शुक्रवार को एक और मील का पत्थर छू लिया।

रोहित ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में अर्धशतक जमाया। रोहित ने 29 गेंदों पर तीन चौकों व चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इस पारी के दौरान वे अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

रोहित के अब 92 टी20 मैच में 2288 रन हो गए हैं। उनका औसत 32.68 और स्ट्राइक रेट 138.41 है। वे 16 अर्धशतक और चार शतक जमा चुके हैं। उनका टॉप स्कोर 118 रन है। रोहित ने इस रिकॉर्ड में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पछाड़ा।

गुप्टिल के 76 मैच में 2272 रन हैं। चोटिल होने के कारण गुप्टिल इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। पाकिस्तान के शोएब मलिक (111 मैच, 2263 रन) तीसरे, भारत के विराट कोहली (65 मैच, 2167 रन) चौथे और न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम (71 मैच, 2140 रन) पांचवें स्थान पर हैं। इन बल्लेबाजों के अलावा किसी ओर ने 2000 रन का आंकड़ा नहीं छुआ है। रोहित ने टी20 में 100 छक्के भी पूरे कर लिए। वे इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad