22 दिन के बेटे को छोड़ गया हिमाचल प्रदेश का ये सपूत, दो दिन पहले लैटा छूट्टी से वापस… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 15 February 2019

22 दिन के बेटे को छोड़ गया हिमाचल प्रदेश का ये सपूत, दो दिन पहले लैटा छूट्टी से वापस…

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद होने वालों में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के कांस्टेबल तिलक राज भी शामिल हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज (31) अप्रैल 2007 में अर्धसैनिक बल में शामिल हुए थे। वह अपने पीछे पत्नी सावित्री देवी और 22 दिन बेटे को छोड़ गए हैं। छुट्टी के बाद दो दिन पहले वह ड्यूटी पर लौटे थे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कायरतापूर्ण हमले की निंदा की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए अपने कैबिनेट मंत्री किशन कपूर और विधायक अर्जुन सिंह को शहीद के घर भेजा है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने राज्य की राजधानी में गुरुवार रात एक रात्रिभोज रद्द कर दिया। शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। इस घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और आतंकवादियों द्वारा कायराना कृत्य करार देते हुए ठाकुर ने कहा कि घटना में शामिल लोगों बख्शा नहीं जाएगा। तिलक राज के पिता मेहनत मजदूरी करते हैं और बड़ा भाई बलदेव पंजाब में ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता है। घर के बेटे की शहादत की खबर मिलने के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad