मेष राशिफल— यदि आप संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित हैं तो आज आप की चिन्ता दूर होगी या राहत मिलेगी। विवाह आदि शुभ कार्य की बातचीत आगे बढ़ेगी। मित्रों एवं नजदीकी लोगों को परामर्श देने में एक मर्यादा रखें, कटाक्ष ना करें। आर्थिक महत्वाकांक्षा को कम ही रखें।
वृषभ राशिफल— आज के दिन नौकरी पेशा लोगों को लाभ मिल सकता है, लेकिन आर्थिक व्यय कम करें। आर्थिक मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। दैनिक अभ्यास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में परिश्रम को महत्व देने से सफलता मिल सकती है।
मिथुन राशिफल— व्यवसाय के साझेदार से आज आपको बातचीत करने में नरमी रखनी अनिवार्य होगी। मानसिक शान्ति बनाए रखें। विरोधीपक्ष एवं कयादाकिय परिस्थिति में आप अपनी प्रतिभाशाली बुद्धि से विजयी होंगे। पत्नी की कार्यकुशलता की कद्र करें, सम्मान देना सीखें।
कर्क राशिफल— नौकरी से जुड़े हुए हैं तो उच्चाधिकारियों से तालमेल अच्छी रखनी होगी। व्यापार में निवेश करने से पहले बाजार-मंडी पर एक बार नजर कर लें। आज के दिन आप को रिश्तेदारों तथा मित्रों से अनबन या विवाद का सतत भय सताएगा। कब्ज या अम्लपित्त से बचें।
सिंह राशिफल— आज का दिन प्रारम्भ से ही शुभ एवं मंगलमय व्यतीत होगा। सुख एवं आनन्द के वातावरण के साथ भाग्य का उदय होता नजर आएगा। व्यवसाय में धन लाभ होगा लेकिन आर्थिक लालच में ना पड़े। व्यवसाय के कारण यात्रा हो सकती है।
कन्या राशिफल— आज के दिन आपने यदि महत्वपूर्ण कार्य का आयोजन योजना अनुसार नहीं किया तो विघ्न या रुकावटें आ सकती हैं। मानसिक तनाव से दूर रहें, रक्तचाप या मधुमेह के रोगी है तो सावधानी रखें। अनावश्यक आर्थिक व्यय से बचें, बचत की सोचें।
तुला राशिफल— आज आप शुभ फल प्राप्ति हेतु परिश्रम को प्रधानता दें। रात के वक्त सपने देखने के बजाय दिन में सपने देखना प्रारंभ करें और उन्हें पूर्ण करने के लिए योग्य आयोजन करें। भवन, वाहन का सुख मिलेगा या नई खरीदी हो सकेगी।
वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपको मानसिक चिन्ता अधिक रहेगी। नींद की समस्या रहेगी जिससे दिन भर आलस्य एवं निर्बलता महसूस होगी। व्यवसाय में हानि हो सकती है, लोभ-लालच से परहेज़ करें, संतोष को प्रधानता दें। किसी के ऊपर अंधविश्वास ना करें।
धनु राशिफल— आज के दिन आपको व्यवसाय में असोचनीय एवं अविरत लाभ का प्रभाव प्रारम्भ होगा। वरिष्ठ एवं अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से व्यापार में आपको नई राह उत्साह से मिलेगी। आज आपको शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य से एक अनूठी शान्ति मिलेगी।
मकर राशिफल— आज के दिन आपके महत्वपूर्ण कार्यों में उत्तम मित्रों व स्नेहीजनों का पूरा सहयोग रहेगा। थोड़े एवं योग्य दिशा के परिश्रम से मनोकामना की पूर्ति होगी तथा वांछित वस्तुओं की प्राप्ति या खरीदारी भी होगी। कोई शुभ या मांगलिक समाचार प्राप्त होगा।
कुम्भ राशिफल— आज आपकी अधिकतर मनोकांक्षाएँ पूर्ण होगी एवं महत्व के कार्य में सफलता भी मिलेगी। अच्छे व्यक्तियों से भेंट होगी व जान-पहचान आगे बढ़ेगी। नौकरी के कार्यक्षेत्र में आपका पूरा दबदबा रहेगा। यात्रा का योग हो सकता है।
मीन राशिफल— आज परिचितों एवं निम्न कर्मचारियों से अनावश्यक झगड़ा हो सकता है। आलस्य, निर्बलता एवं थकावट के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक कष्ट आने की स्थिति भी हो सकती हैं, निवेश ना करें। बुरे स्वप्न का प्रभाव आज पुरे दिन रहेगा।

No comments:
Post a Comment