महागठबंधन में राज ठाकरे को शामिल करने पर सपा का विरोध | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 19 February 2019

महागठबंधन में राज ठाकरे को शामिल करने पर सपा का विरोध

मुंबई। समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को महागठबंधन में शामिल करने पर कड़ा एतराज जताया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने स्पष्ट किया है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी के साथ पार्टी का गठबंधन नहीं हुआ तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। दरअसल कांग्रेस के दक्षिण मुंबई के जिला अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना और मनसे की तुलना करते हुए राज ठाकरे की पैरवी की है।

याद दिला दें कि इससे पहले एनसीपी विधायक दल नेता अजीत पवार मनसे को साथ लेने की वकालत कर चुके हैं। जबकि एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल की मानें तो मनसे को साथ नहीं लिया जाए तो परोक्ष रूप से कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन का ही चुनाव में फायदा है। आजमी के मुताबिक महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को कांग्रेस -एनसीपी गठबंधन में शामिल किए जाने की बातें हो रही है। आजमी ने इसका पूरजोर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज के प्रति जहर उगलने वाले मनसे को कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में शामिल किया जाता है तो सपा पूरे महाराष्ट्र में उसका विरोध करेगी। आजमी ने कहा कि वो पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि सपा चाहती है कि फिरकापरस्त ताकतों को हराने और उन्हें सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस-एनसीपी सहित दूसरे दल आपस में मिलकर जुलकर लोकसभा चुनाव लड़ें। भाजपा और शिवसेना को शिकस्त देने के लिए सपा ने कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठबंधन करने की इच्छुक है। कांग्रेस -एनसीपी के साथ गठबंधन हुआ तो ठीक नहीं तो सपा अपने बलबूते महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

मुंबई में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए आजमी ने कहा कि सपा शुरू से चाहती है कि सेकुलर दल आपस में मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ें और भाजपा -शिवसेना जैसी पार्टियों को पराजित करे। आजमी ने मुंबई में उत्तर -मध्य मुंबई लोकसभा सीट, दक्षिण- मध्य मुंबई लोकसभा सीट, नांदेड संसदीय सीट में से एक सीट सपा को देने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-एनसीपी और मित्र दलों के गठबंधन में सपा को एक सीट मिली तो ठीक है, नहीं तो पार्टी अपने बलबूते लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad