हरदोई- प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रखी जाएगी भाजपा की “मन की बात”की सुझाव पत्र पेटिका | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 20 February 2019

हरदोई- प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रखी जाएगी भाजपा की “मन की बात”की सुझाव पत्र पेटिका

हरदोई -भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि भारत के लोगों के मन की बात शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने के लिए पार्टी प्रत्येक विधानसभा में “भारत के मन की बात” मोदी के साथ पेटिका के रूप में रखी जाएगी। साथ सभी जन सामान्य अपनी अपनी बात मोदी जी तक पहुंचा सकेंगे।उक्त अभियान की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिस्र ने कार्यालय पर आहूत प्रेस वार्ता में दी।सौरभ मिश्रा ने बताया कि भारत के लोगों के मन की बात की सुझाव पेटिका का अभियान देश के विकास का एजेंडा तय करने में मील का पत्थर साबित होगई। यह अभियान देश के विकास का एजेंडा तय करने के लिए आम लोगों के विकास की भागीदारी भी तय करेगा। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मार्ग पर चलने वाली पार्टी है। उसी मार्ग पर बनाया हुआ एक कदम है। सुझाव पेटिका आठ विधानसभा क्षेत्रों के सभी नगर पालिका, नगर पंचायत तथा सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की जाएगी।भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय यह पेटिका भेजी जाएगी, जो वर्ष 2019 के चुनाव में पार्टी का आधार होगा। जनसामान्य अपनी सुविधानुसार अपने मन की बात साझा करने के लिए 73740070 प्लस लोकसभा क्षेत्र क्रमांक पर मिस्ड कॉल कर भी अपनी बात रिकॉर्ड करा सकते हैं। साथ ही पार्टी की वेबसाइट पर डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बीजेपी आर्ग पर जाकर भी सुझाव दिया जा सकता है। पेटी रखने का स्थान इस प्रकार है। सवायजपुर का हरपालपुर, शाहाबाद का रोडवेज बस स्टैंड शाहाबाद, हरदोई का बड़ा चौराहा, गोपामऊ का पिहानी, बिलग्राम का बिलग्राम चौराहा, बालामऊ का बालामऊ चौराहा, सण्डीला का संडीला चौराहा,सांडी का सुरसा पर लगाया जाएगा। इन सबकी अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री,सदर सांसद अंशुल वर्मा,विधायक प्रभाष कुमार, राम किशोर गुप्ता गुड्डू, विद्याराम वर्मा, विधायक रामपाल वर्मा, राजीव रंजन,संदीप सिंह, अजीत सिंह बब्बन, राजेश सिंह इटौली,सुख सागर मधुर मिश्रा, के बी सिंह ,अविनाश पांडेय,राजेश अग्निहोत्री सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad