5 मार्च राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 4 March 2019

5 मार्च राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने व्यवसाय को अग्रिम स्थान पर देखने को आप सोचेंगे जिनमें आपको अपने से ज्यादा पराक्रम एवं पुरुषार्थ का सहारा भी लेना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से पूर्ण सावधानी रखें।

वृषभ राशिफल— आज आपको सुख एवं आनन्द का वातावरण पुरे दिन प्रतीत होगा। यात्रा-प्रवास में सफलता मिलेगी। मन को शान्ति मिलने से पारिवारिक तालमेल में वृद्धि होगी जो आपको एक तरह से नए उत्साह में रखेगी।

मिथुन राशिफल— आज आपकी मनोकांक्षाएँ आज पूर्ण होने की शीघ्र उम्मीद की जा सकती है। आज के दिन आपको उत्तम व रुचिकर भोजन की प्राप्ति ही हो सकती है। तत्कालीन रोगों से मुक्ति मिलेगी एवं स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतति से सुख प्राप्त होगा।

कर्क राशिफल— आज का दिन आपका मानसिक व्यग्रता एवं मन को अशान्त करने वाला गुजरेगा। हो सके तो भलाई के कार्य में अपना हस्तक्षेप ना करें। आज आप शेष कार्य का निष्पादन योजना अनुसार नहीं कर पाएंगे। अनावश्यक व्यय की सम्भावना रहेगी।

सिंह राशिफल— आज का दिन आप अधिकतर अपने व्यवसाय एवं दैनिक व्यापार में व्यतीत करेंगे। आपको लाभ तथा आय में वृद्धि भी मिलेगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं के साधना आदि यदि आज आप खरीदना चाहते हैं तो शीघ्र इच्छा पूर्ति होगी।

कन्या राशिफल— आज के दिन आप पूरी ऊर्जा व शक्ति के साथ अपना ज्यादा समय समाज, परिवार एवं परोपकार के लिए गुजारेंगे। धार्मिक कृत्यों एवं दान-धर्म का आज आपकी दिनचर्या में महत्व ज्यादा ही होगा। सार्वजनिक एवं सत्कर्मों में शान्ति का एहसास होगा।

तुला राशिफल—आज का दिन आपके लिए प्रातःकाल से ही सुखमय होगा। धर्मपत्नी का पूरा साथ आपको जीने की उम्मीद एवं उत्साह देगा। दैनिक व्यवसाय में वृद्धि होगी जो आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। शारीरिक निरोगता व मानसिक शान्ति पुरे दिन रहेगी।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपको मानसिक अशान्ति पूरे दिन सताती रहेगी। आय के सामने व्यय अधिक होने की आशंका रहेगी। दैनिक कार्य में मन नहीं लगेगा। आज आपको अपना स्वास्थ्य संभालना होगा, अन्यथा चिकित्सक से मुलाकात होगी।

धनु राशिफल— आज आप यदि शेष ऋण उतारना चाहते है तो समय आपके अनुकूल होगा। आपकी जो महत्वपूर्ण योजनाएं तथा वांछित वस्तुओं की प्राप्ति है उनमें कार्य करने में पुष्टि मिलेगी। शारीरिक व मानसिक शान्ति बनी रहेगी।

मकर राशिफल— आज का दिन आपको थोड़ी कठिनाई व अगम्य समय का सूचन करेगा। अनावश्यक झगड़े तथा फिजूल की बातों से दूर रहना पसंद करें। व्यापार में थोड़ी चिन्ता सताएगी तथा आय की जगह पर व्यय अधिक होने की आशंका भी रहेगी।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन यदि कोई महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है तो आज परिणाम आपकी ओर मुड़ेगा। आपको सफलता तथा यश की प्राप्ति होगी। बुद्धि एवं कल्पना शक्ति का विकास होगा। संतान पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा।

मीन राशिफल— आज का दिन आपको थोड़ा कष्टदायक व निराशा दे सकता है। अपने खर्च पर पूरा काबू बनाए रखें, क्योंकि आय के बजाय व्यय की स्थिति ज्यादा भी हो सकती है। रिश्तेदारों एवं स्नेहीजनों से अनबन का प्रसंग हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad