पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ होना लगभग तय है -रामानंद गोयल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 15 March 2019

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का सूपड़ा साफ होना लगभग तय है -रामानंद गोयल

3 महीने के सांसद जनरल वीके सिंह ने गाजियाबाद की जनता को ठगा
सांसद जनरल वीके सिंह सत्ता के लालची-
लोकसभा चुनाव 2019 पर राष्ट्रीय लोक दल नेता रामानंद गोयल से तरुणमित्र की बेबाक बातचीत
अरविंद तिवारी/सुधीर रस्तोगी
गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही समूचे देश में चुनावी चक चक शुरू हो चुकी है। छोटे बड़े दल अपनी अपनी गोटे बिछाने में देर भी लगाना नहीं चाहते इसी के चलते तरुणमित्र संवाददाता द्वारा क्षेत्रीय व राष्ट्रीय दलों के नेताओं से बेबाकी से किए जा रहे सवालों का जवाब भी नेता खुलकर दे रहे है। खुले अंदाज में राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामानंद गोयल एडवोकेट दैनिक तरुण मित्र तरुण मित्र से बातचीत के दौरान बताया 2019 भाजपा की सर्जिकल स्ट्राइक राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चर्चा के दौरान उन्होंने बड़े ही खुले अंदाज में बताया सर्जिकल स्ट्राइक देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मुद्दा है।इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए गाजियाबाद से वर्तमान सांसद जनरल वीके सिंह पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा साढ़े चार वर्ष सांसद जिले से नदारद रहे जनता के दुख दर्द कोई नहीं समझा मीडिया के माध्यम से आज 3 महीने से गुहार लगा रहे हैं। कि जनता की कोई समस्या हो तो मेरे पास आए में निदान करा दूंगा इसी बीच उन्होंने केंद्र सरकार पर भी हमला बोलने मैं कोताही नहीं बरती उन्होंने भाजपा पर हिंदू मुस्लिम राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर राजनीति करने का भी आरोप मढ़ा सांसद जनरल वीके सिंह जो कि वर्तमान सांसद है गाजियाबाद से उनपर सत्ता व पद का लालची होने का आरोप भी लगाया इस दौरान उन्होंने बताया समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी व राष्ट्रीय लोक दल का गठबंधन अंत समय तक गठबंधन धर्म निभाया उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में जो 2 सीटें कांग्रेस को दे दी है। उनको छोड़कर सभी पर विजय पताका फहराने का काम करेगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रालोद मुखिया अजीत सिंह के वर्चस्व चौधरी चरण सिंह के त्याग के बदले यहां की जनता भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह नकारने का काम करेगी।
               इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी से उनका उनका पक्ष जाना गया तो बहुत ही बेबाकी से उन्होंने कहा जनरल वीके सिंह देश के विदेश राज्य मंत्री भारत सरकार में पूरी दुनिया में उनको जाना पड़ा है। उसके बावजूद सबसे ज्यादा विकास कार्य गाजियाबाद में हुये है ।क्या फूलन देवी जैसे लोग संसद में जाएंगे क्या अनपढ़ लोगों के लिए लोकतंत्र है।राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ कर काम चलाया जरनल वी के सिंह थल सेना अध्यक्ष रहे हैं उनसे ज्यादा कौन जान सकता है विकास कार्यों व जनता की जरूरतों को।बिजली पानी सड़के हिण्डन पुल सहित अनेकों विकास कार्य करवाये।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad