धोनी ने अपने फार्महाउस पर भारतीय टीम को दी पार्टी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 8 March 2019

धोनी ने अपने फार्महाउस पर भारतीय टीम को दी पार्टी

आस्ट्रेलिया के साथ शुक्रवार को यहां होने वाले तीसरे मैच के पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिह धोनी ने अपने फार्महाउस पर भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों को एक पार्टी दी। इस अवसर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली भी टीम के अन्य सदस्यों के साथ यहां मौजूद थे।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कोहली, धोनी और टीम के अन्य सदस्यों के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा, “भाभी जी हमारा फिटनेस लेवेल बर्बाद कर रही हैं। शाम को सबने बहुत मजे किए। हमें होस्ट करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी को शुक्रिया।”

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी लिखा, “शुक्रिया एमएस धोनी भाई और साक्षी भाभी।”

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच शुक्रवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाना है और ऐसा माना जा रहा है कि धोनी का अपने घरेलू मैदान पर ये आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच हो सकता है।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि धोनी आगामी विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad