एक और सर्जिकल स्ट्राइक: भारतीय सेना ने म्यांमार सीमा पर आतंकी शिविरों को तबाह किया | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday 16 March 2019

एक और सर्जिकल स्ट्राइक: भारतीय सेना ने म्यांमार सीमा पर आतंकी शिविरों को तबाह किया

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने म्यांमार की सेना के साथ मिलकर चलाए गए एक अभियान में म्यांमार में एक उग्रवादी समूह से संबंधित 10 शिविरों को नष्ट कर दिया।

ऑपरेशन सनराइज एक बड़ा अभियान था, जिसमें चीन द्वारा समर्थित कचिन इंडिपेंडेंट आर्मी के एक उग्रवादी संगठन, अराकान आर्मी को निशाना बनाया गया।

सूत्रों ने कहा कि शिविरों को म्यांमार के अंदर नष्ट किया गया, और यह गहन अभियान 10 दिनों में पूरा हुआ। इससे पहले भारतीय सेना ने जून 2015 में म्यांमार में घुसकर उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

भारतीय सेना ने म्यांमार को अभियान के लिए हार्डवेयर और उपकरण मुहैया कराए, जबकि इसने सीमा पर बड़ी संख्या में बलों को तैनात किया।

यह अभियान इस बात की जानकारी मिलने के बाद चलाया गया कि उग्रवादी कोलकाता को समुद्र मार्ग के जरिए म्यांमार के सितवे से जोड़ने वाली विशाल अवसंरचना परियोजना निशाना बना रहे हैं। यह परियोजना कोलकाता से सितवे के रास्ते मिजोरम पहुंचने के लिए एक अलग मार्ग मुहैया कराने वाली है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad