दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन के लिए कभी राहुल गांधी के सामने तो कभी शीला दीक्षित के सामने गिड़गिड़ा रहे है-मनोज तिवारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 5 March 2019

दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन के लिए कभी राहुल गांधी के सामने तो कभी शीला दीक्षित के सामने गिड़गिड़ा रहे है-मनोज तिवारी

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन करके लड़े या अलग-अलग लड़े भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुये विकास कार्यों पर और हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट पाने के लक्ष्य पर चुनाव लड़ेगी-मनोज तिवारी
आम आदमी पार्टी कांग्रेस से गठबधंन के लिए पिछले 6 महिने में 6 प्रयास कर चुकी है-विजेन्द्र गुप्ता ,दिल्ली विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है, अनाधिकृत कॉलोनियों में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है-रमेश बिधूड़ी
 नई दिल्ली, 05 मार्च। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने आज प्रदेश कार्यालय पर आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के गठबंधन पर एवं केजरीवाल का दिल्ली की जनता के साथ धोखा करने की राजनीति करने पर पत्रकार वार्ता की। इस संयुक्त पत्रकार वार्ता में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, सांसद श्री रमेश बिधूड़ी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री प्रत्युष कंठ, सह-प्रभारी श्री नीलकांत बख्शी एवं मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे। पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना आन्दोलन से जन्मी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से 70 चुनावी वायदे किये। पार्टी का नाम आम आदमी रखा गया जिस पर दिल्ली के आम आदमी ने भरोसा किया। केजरीवाल ने सत्ता में आने के बाद दिल्ली के आम आदमी से किये चुनावी वायदों को पूरा न कर उन्हें धोखा देने का काम किया। 4 वर्ष तक झूठ बोला कि मोदी जी काम नहीं करने देते। 2019 में केजरीवाल आम आदमी के सबसे बड़े दुश्मन बन गये। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत दिल्ली के नागरिकों को 5 लाख तक का मुफ्त ईलाज के लिए केन्द्र सरकार 90 प्रतिशत खर्च वहन कर रही थी और मात्र 10 प्रतिशत दिल्ली सरकार को वहन करना था लेकिन मुख्यमंत्री ने इस योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया। केन्द्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया केजरीवाल ने एक बार फिर दिल्ली में योजना को लागू नहीं होने दिया। आम आदमी पार्टी की सरकार से दिल्ली के आम आदमी को सिर्फ धोखा मिला और हर दिन मिला एक नया झूठ। श्री तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता से केजरीवाल ने सीसीटीवी का वायदा किया लेकिन पूरा नहीं किया। मैनें अपने संसदीय फंड से 13 करोड़ की लागत से सीसीटीवी अपने क्षेत्र में लगाने का काम किया। भाजपा ने सिर्फ काम किया और केजरीवाल ने काम करने के बजाय सिर्फ भाजपा को बदनाम किया। दिल्ली की जनता के सामने केजरीवाल का झूठ सामने आ चुका है। कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाई थी कि कांग्रेस से किसी भी हालात में गठबंधन नहीं होगा क्योंकि गठबंधन भ्रष्टाचार को जन्म देता है। आज केजरीवाल उसी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए कभी राहुल गांधी के सामने तो कभी शीला दीक्षित के सामने गिड़गिड़ा रहे है। मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूँ कि अब उनकी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की उन कसमों का क्या हुआ ? भ्रष्टाचार के साथ गठबंधन करने को अब वह क्यों बेचैन हैं। भारत के इतिहास में आम आदमी पार्टी पहली ऐसी पार्टी है जो देश के टूकड़े-टूकड़े चाहने वाले देशद्रोहियों के गैंग के बचाव के लिए न्यायलय की प्रक्रिया में भी दखल देने को तैयार है। श्री तिवारी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन करके लड़े या अलग-अलग लड़े भाजपा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुये विकास कार्यों पर और हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट पाने के लक्ष्य पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को भ्रष्टाचारी बताकर दिल्ली में चुनाव जीता था। कोयला घोटला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला और 2-जी घोटाले से त्रस्त दिल्ली की जनता को भ्रमित करने के लिए कांग्रेस ने केजरीवाल को खड़ा किया। हम यह पूर्ण विश्वास के साथ कह सकते है कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस की बी टीम है। दिल्ली की जनता शताब्दी के सबसे बड़े झूठे केजरीवाल के झूठ को समझ चुकी है और आगामी चुनावों में दिल्ली ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को दिल्ली की सातों सीटें देकर और सशक्त बनाने का मन बना लिया है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस से गठबधंन के लिए पिछले 6 महिने में 6 प्रयास कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी का विस्तार और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इतनी डरी हुई है कि 67 सीटें जीतने वाले केजरीवाल जमानत जब्त होने वाली पार्टी कांग्रेस के सामने कटोरा लेकर गठबंधन की भीख मांग रहे है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में बहुत सी समानता है दोनों गैर-जिम्मेदार पार्टी है और दोनों ही व्यक्तिगत स्वार्थ के आगे देश हित की अवेहलना करते है। भाजपा स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये गये कामों पर जनता से वोट करने की अपील करेगी।  सांसद श्री रमेश बिधूड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबधंन से देश के लोकतंत्र को खतरा है। केजरीवाल ने अपने बच्चों की झूठी कसम खाई थी कांग्रेस से गठबंधन न करने पर लेकिन आज उन्हीं से गठबंधन की आतुरता दिखा कर केजरीवाल ने साबित कर दिया की व्यक्तिगत स्वार्थ पूर्ति व सत्ता के लिए वो किसी भी हद तक गिर सकते है। केजरीवाल दिल्ली की जनता के सामने झूठे साबित हो चुके है आज दिल्ली विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है। अनाधिकृत कॉलोनियों में लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। केजरीवाल ने सिर्फ दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया और अब आगमी चुनावों में अपने आंतरिक सर्वे में केवल 8 प्रतिशत मतदान मिलने के भय से गठबंधन के लिए कांग्रेस के सामने हाथ जोड़ रहे है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad