सीएम योगी ने महाद्रव्य से किया रुद्राभिषेक | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 3 March 2019

सीएम योगी ने महाद्रव्य से किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर 4 मार्च । महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के शक्ति मंदिर में भगवान भोले का महाभिषेक किया। मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में यह विशेष पूजन तकरीबन डेढ़ घंटे तक चला।

सुबह 8 बजे से 9.30 बजे तक मठ पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी समेत 11 वेदपाठी ब्राह्मणों के साथ मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष अनुष्ठान में शामिल हुए। महामंत्रों से रूद्रमहाभिषेक की क्रिया संपंन की। मठ के पुरोहित के मुताबिक दूध, गंगाजल, दही, घी, गुड़ , मधु, गन्ने का रस, कुश के रस, दूब के रस से भगवान शिव का अभिषेक किया। महाद्रव्य का इस्तेमाल करते हुए रुद्राभिषेक का यह क्रम 1.30 मिनट तक चला। अनुष्ठान में मठ पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, डॉ. रोहित मिश्र, रंगनाथ त्रिपाठी, पुरुषोत्तम चौबे आदि वेदपाठी ब्राह्मण शामिल हुए। मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी और प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, अरुणेश शाही, प्रदीप राव भी उपस्थित रहे।
————-
गोशाला में एक घंटा से अधिक समय रहे सीएम

रविवार की रात गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि प्रवास किया। सोमवार की सुबह नित्य क्रिया से निवृत होने के बाद सुबह 5.30 बजे मंदिर भ्रमण पर निकले। उन्होंने गौशाला में तकरीबन एक घंटे का वक्त व्यतीत किया। यहां गायों को गुड़ और चना खिलाया। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के अवतार गुरु गोरखनाथ का पूजन कर अपने गुरु अवेद्यनाथ का आशीर्वाद लिया।
—————

फरियादियों से मुलाकात की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 बजे से 7.40 तक मंदिर पहुंचे फरियादियों की पीड़ा सुनी। उन्होंने 100 से ज्यादा फरियादियों से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं के समाधान के आश्वासन दिए। काफी संख्या में लोग महाशिवरात्रि पर योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद हासिल करने के लिए पहुंचे थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad