युवती से छेड़छाड़,चलती आॅटो से लगाई छलांग | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 15 March 2019

युवती से छेड़छाड़,चलती आॅटो से लगाई छलांग

  • गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़ पीटा, आॅटो फूंकने का प्रयास 
लखनऊ। राजधानी में हत्या,डकैती व लूट की घटनाओं के साथ महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को 1090 चौराहे के पास सामने आया,जहां  एक आॅटो चालक ने आॅटो में बैठी युवती से छेड़छाड़ कर दी।  बताया जा रहा है कि युवती ने चलती आॅटो से ही छलांग लगा दी। वहीं, मौके पर राहगीरों ने आॅटो चालक को पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने आॅटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं गुस्साए लोगों ने आॅटो में तोड़फोड़ कर पलट दिया। पुलिस घटना में आॅटो चालक और दो उपद्रवियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित के रिवरफ्रंट के पास शुक्रवार दोपहर एक युवती आॅटो से जा रहा थी। इसी दौरान आॅटो चालक ने  छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि युवती ने चलती आॅटो से छलांग लगा दी। घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। गुस्साई भीड़ ने आॅटो चालक को पकड़कर जमकर पीटा। उसकी शर्ट भी फाड़ दी। इसके बाद कुछ उपद्रवियों ने आॅटो पलट दिया और आग लाने का भी प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक कमल किशोर निवासी गोमतीनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आॅटो चालक ने शराब पी रखी थी।
पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई
मौके पर पहुंची  पुलिसकर्मियों के साथ गुस्साएं लोगों ने हाथापाई कर दी। जिस पर पुलिस ने दो उपद्रवियों को भी गिरफ्तार कर किया गया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर रामसूरत सोनकर ने बताया कि पीड़ित युवती घटना के बाद चली गई। उसकी तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad