Latest Holi Shayari | Hindi | New | Best | Images | WhatsApp
*****
रंग रंगीला माहौल हो, अपनों का साथ हो
स्वादिष्ट पकवानो की मिठास पास हो
फिर देरी किस बात की करते हो यारो
उठाओ गुलाल और धमाल करो प्यारों
होली की हार्दिक शुभकामनायें
Happy Holi Hd Images Wallpaper Pictures Photos

Latest Holi Shayari
*****
तेरा रंग तो पहले ही कब का चढ़ चुका इस मन पर !
ये होली तो तेरे रूखसार छूने का फ़क़त एक बहाना भर है !!
*****
खुशियों से हो ना कोई दुरी
रहे न कोई ख्वाहिश अधूरी
रंगो से भरे इस मौसम में
रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी
हैप्पी होली
*****
दूरियाँ दिल की मिटें, हर कहीं अनुराग हो !
न द्वेष हो, न राग हो, ऐसा यहाँ पर फाग हो !!
*****
खुदा करे हर साल चाँद बन कर आए
दिन का उजाला शान बन के आए
कभी ना दूर हो आपके चेहरे से हंसी
ये होली का त्यौहार ऐसा मेहमान बन के आए
होली की हार्दिक शुभकामनायें
*****
ज़माने के लिये तो कुछ दिन बाद होली है !
मगर मुझे तो रोज़ रंग देती है यादें तेरी !!
*****
होली का रंग तो कुछ पलो में धूल जाएगा
दोस्ती और प्यार का रंग नहीं धुल पाएगा
यही तो असली रंग है ज़िंदगी का
जितना रंगोगे उतना ही गहरा होता जाएगा
होली की हार्दिक शुभकामनायें
Holi Messages in Hindi | Holi SMS In Hindi

Latest Holi Shayari With Images
*****
पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार !
अपनों का प्यार, यही है यारों होली का त्यौहार !!
*****
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से रंग दो दुनियाँ सारी
यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भरी होली
होली की हार्दिक शुभकामनायें
*****
रंगो की बौछार नहीं, नज़रो की इनायत ही काफी है !
तुम सामने होते हो तो चेहरा यूँ ही गुलाल हो जाता है !!
*****
खुदा करे की इस बार होली ऐसी आए
बिछडा हुवा मेरा प्यार मुझे मिल जाए
मेरी दुनिया तो रंगीन है सिर्फ उस से
काश वो आए और चुपके से गुलाल लगा जाए
होली की हार्दिक शुभकामनायें
*****
वो बात करने तक को राजी़ नही है !
और हम होली पर रंग लगाने की हसरत जमाये बैठे हैं !!
*****
रंगो से भरी इस दुनिया में, रंग रंगीला त्यौहार है होली
गिले शिकवे भुलाकर खुशियां मनाने का त्यौहार है होली
रंगीन दुनिया का रंगीन पैगाम है होली
हर तरफ यहीं धूम है मची “बुरा ना मानो होली है होली”
होली की हार्दिक शुभकामनायें
Holi Jokes | Funny Holi Jokes| होली जोक्स

Latest Holi Shayari With Pictures
*****
रंगों की ना होती कोई जात
वो तो लाते बस खुशियों की सौगात
हाथ से हाथ मिलाते चलो
होली है होली रंग लगाते चलो
होली की हार्दिक शुभकामनायें
*****
कानों के पीछे रंगों के निशान छोड़ !
यादों का बस्ता लिये होली जा रही है !!
*****
दिलो के मिलने का मौसम है
दूरियां मिटाने का मौसम है
होली का त्यौहार ही ऐसा है
रंगो में डूब जाने का मौसम है
होली की हार्दिक शुभकामनायें
*****
पिचकारी की आई बाज़ारों में बौछार
हर कोई मांगे अनोखी पिचकारी हर बार
बच्चों को होता त्यौहारों से प्यार
वही तो बनाते त्यौहारों को गुलज़ार
होली की हार्दिक शुभकामनायें
*****
कसक अब भी उठती है होली के उस दिन की !
सूखे सूखे से लौट आए थे उसे सूखा छोड़कर !!
*****
रंगों के होते कई नाम
कोई कहे पीला कोई कहे लाल
हम तो जाने बस खुशियों की होली
राग द्वेष मिटाओ और मनाओ होली
होली की हार्दिक शुभकामनायें
2 Line Holi Shayari | Short Holi Shayari In Hindi | 2 लाइन होली शायरी

Latest Holi Shayari For WhatsApp
*****
जमाने के लिए आज होली है !
मुझे तो तेरी यादे रोज रंग देती है…!!
*****
मथुरा की खुशबु, गोकुल का हार
वृंदावन की सुगंध, बरसाने की फुहार
राधा की उम्मीद, कान्हा का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार
होली की हार्दिक शुभकामनायें
*****
तेरी मोहब्बत का रंग,कुछ ऐसा है..की !
अब और कोई रंग..उस पर चढ़ता ही नहीं !!
****
गुझिया की महक आने से पहले
रंगों में रंगने से पहले
होली के नशे में डूबने से पहले
हम आपसे कहते है
हैप्पी होली सबसे पहले
*****
होली के रंग मस्त बिखरेंगे
क्योंकि पीया के संग अब हम भी तो भीगेंगे
होली में इस बार और भी रंग होंगे
क्योंकि मेरे पीया मेरे संग होंगे
होली की हार्दिक शुभकामनायें
*****
खा के गुजिया पीके भंग
लगा के थोड़ा थोड़ा सा रंग
बजा के ढोलक और मृदंग
खेले होली हम तेरे संग
होली की हार्दिक शुभकामनायें

Latest Holi Shayari
होली पूजा विधि, होलिका दहन पूजन विधि
*****
The post Latest Holi Shayari | लेटेस्ट होली शायरी appeared first on Ajab Gajab.

No comments:
Post a Comment