मथुरा की आइसक्रीम फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 15 लोगों की हालत बिगड़ी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 20 April 2019

मथुरा की आइसक्रीम फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 15 लोगों की हालत बिगड़ी

मथुरा। मथुरा के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में आज सुबह अमोनिया गैस का रिसाव हुआ जिसकी चपेट में एक दर्जन से ज्यादा लोग आ गए है। फैक्ट्री में गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही मौके पहुंचे अधिकारियों और पुलिस ने गैस रिसाव में संपर्क में आए 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह फैक्टरी में गैस पाइप टूट गया। इससे अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। धीरे-धीरे अमोनिया गैस गांव नगला चंद्रभान में फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस गैस के रिसाव में किसी तरह की कोई क्षति और जानमाल की हानि न हो इसके लिए पुलिस ने पूरे इलाके को खाली कर दिया है।

मौके पर फायर ब्रिगेड कर्मी और फैक्टरी कर्मचारी मिलकर पाइप से गैस का रिसाव रोकने में जुट गए। काफी देर बाद गैस पाइप ठीक किया जा सका। वहीं गैस रिसाव होने की घटना से आसपास के ग्रामीणों में दहशत है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad