मेष राशिफल— आज आपको व्यवसाय एवं आजीविका क्षेत्र में लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख तथा भौतिक सुविधाओं का पूरी तरह से आप उपभोग कर सकेंगे। विरोधी पक्ष आपसे निर्बल रहने से आपको शारीरिक तथा मानसिक आनन्द की अनुभूति होगी।
वृषभ राशिफल— आज आप कुछ एक बातों में पूर्ण सावधानी रखें। आर्थिक चिन्ता, व्यापार-वाणिज्य की चिन्ता, एवं अपने स्वतन्त्र अस्तित्व को टिका पाने में अपने आप में पराधीनता का अनुभव करेंगे। मानसिक अशान्ति रहेगी व कार्य में मन नहीं लगेगा।
मिथुन राशिफल— आज आपके शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा एवं तंदुरुस्ती का अनुभव पुरे दिन बना रहेगा। आज का पूरा दिन आपकी इच्छानुसार गुजरेगा। मनोकांक्षाएँ पूर्ण होने में अधिक सुगमता भी होगी। सन्तान पक्ष की ओर से मान-सम्मान तथा आर्थिक लाभ रहेगा।
कर्क राशिफल— आज आपका दिन सफलता पूर्ण व्यतीत होगा तथा इच्छित कार्यों में यश व कार्य सिद्धि देगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ दिखाई देगा। सामाजिक स्तर पर सम्मान बढ़ेगा तथा शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। भौतिक सुखोपभोग का आनन्द ले पाएंगे।
सिंह राशिफल— प्रारम्भ से ही आज का दिन आपके लिए थोड़ा अनुचित हो सकता है, जिनमें आपको स्वास्थ्य ठीक रखने हेतु प्रयास करने होंगे एवं खानपान में योग्यता बनाए रखनी होगी। चिन्ता, भय व दुखद स्थिति से दूर रहने का पूर्ण प्रयास करें। अच्छे व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है।
कन्या राशिफल— आज का दिन सर्वाधिक अनिष्टकारक होने की सम्भावना है। आज आपका मन अशान्त, व्यथित तथा भयग्रस्त रहेगा। किसी भी कार्य में मन नहीं लगने से कार्य में असफलता हाथ लग सकती है। माता के स्वास्थ्य के प्रति जागृत रहें।
तुला राशिफल— आज आपको जीवनसाथी से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। यदि पति-पत्नी में मनमुटाव या दांपत्य जीवन में तनाव है तो दूर हो सकता है। साझेदार से मदद मिलेगी एवं व्यवसाय के विषय में अच्छी चर्चा भी हो सकती है।
वृश्चिक राशिफल— आज आपके रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य एवं अभीष्ट कार्य आज आसानी से पूर्ण होंगे। मानसिक मनोरथ पूर्ति के योग बन रहे हैं। धार्मिक-मांगलिक पूजा-पाठ करना/करवाना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी। नौकरी से जुड़े जातकों का सम्मान होगा।
धनु राशिफल— आज आप व्यापार या उद्योग सम्बंधित महत्व के कार्य न करें। अपने क्रोध पर पूरा काबू रखें। अपने कार्यालय में कर्मचारियों पर शंका न करें, हो सके तो उनके कार्य करने के होंसले को बढ़ाएं, पुरुस्कार देकर सम्मान करें।
मकर राशिफल— आज आप कानूनी मामलों, झूठे इल्ज़ाम व उनके परिणामों पर योग्य विचार करके ही योग्य निर्णय लें। जीवन साथी से मतभेद रहेगा। आज का दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए प्रतिकूल साबित होगा। रोग आदि स्थिति पर ध्यान दें।
कुम्भ राशिफल— आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। जीवन साथी से सम्मान एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। साझेदार की ओर से व्यवसाय के महत्वपूर्ण निर्णय हो सकेंगे। सामाजिक स्तर पर सम्मान के साथ सहयोग प्राप्त होगा।
मीन राशिफल— आज के दिन आप मानहानि व बेइज़्ज़ती से बचने के लिए अपना आदान-प्रदान निर्मल रखें। आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को पाने का तरीका निकालेंगे। छाती दर्द व कमजोरी जैसी शारीरिक शिकायत रहेगी।
No comments:
Post a Comment