17 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 16 April 2019

17 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से अधिक अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। राजकीय लोगों के साथ आज आपका संपर्क हो सकता हो। आपके क्षेत्र के बाहर के लोगों के साथ भी संचार अधिक रहेगा।

वृषभ राशिफल— आज आप अपने क्रोध पर संयम रखें। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर ही रहें। परिवारजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की सम्भावना है। आपका स्वस्थ्य बिगड़ सकता है, जिसमें विशेषकर आँखों को सम्भालिये।

मिथुन राशिफल— आज का दिन आपका बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य और प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनन्ददायक भेंट हो सकती है। प्रवास का आनन्द ले पाएंगे।

कर्क राशिफल— आज का दिन विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आपको दुविधा में लाकर खड़ा कर देंगे। अधिक खर्च न हो जाए उसका ध्यान रखें। निर्धारित कार्य में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी। दोपहर के बाद स्वास्थ्य संभालें।

सिंह राशिफल— आज के दिन आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। संबंधों में भावना की प्रधानता रहने से सम्बन्ध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृद्धि होने से मांगलिक प्रसंग हो सकता है। समाज में सम्मान मिलेगा।

कन्या राशिफल— आज के दिन आपका मन दुविधा में रह सकता है। किसी के प्रति अधिक भावुकता भी आपके मन को अस्वस्थ्य करेगी। माता के प्रति आप अधिक भावनात्मक रहेंगे। बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा, लेकिन वाद-विवाद को टालने होगा।

तुला राशिफल— आज आप अपने व्यापार में वैचारिक स्तर पर विशालता और वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। साथ-साथ उनके साथ संबंधों में भी सामंजस्य रख पाएंगे। कोर्ट-कचहरी में भी आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल— आज का दिन आपके लिए लाभदायक और शुभफल प्राप्त कराने वाला सिद्ध होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। आर्थिक मुनाफा अधिक होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे।

धनु राशिफल— आज के दिन आप बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में नई शैली अपना पाएंगे। साहित्य तथा लेखन की प्रवृत्ति को गति मिल सकती है। शरीर में बैचेनी व थकान का अनुभव करेंगे। संतानों की समस्या चिन्ता का कारण बन सकती है।

मकर राशिफल—आज के दिन आप अनैतिक व निषेधात्मक कार्य एवं नकारात्मक विचारों से दूर ही रहें। अत्यधिक विचार और क्रोध आपके मानसिक स्वास्थ्य में खलल पहुंचाएगा। परिवार में कुछ संघर्ष होने की सम्भावना है।

कुम्भ राशिफल— आज का दिन व्यापारियों के लिए खूब उज्जवल भविष्य देने वाला होगा। व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए भी शुभ समय है। साहित्य सृजक, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे और आदर पाएंगे।

मीन राशिफल— आज का दिन कार्य सफलता का होगा। नए कार्य की शुरुआत कर सकेंगे। व्यापारी अपने बिज़नेस का आयोजन और विस्तार अच्छी तरह से कर सकेंगे। नौकरी में उच्चपदाधिकारी आपकी पदोन्नति के लिए विचार करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad