दिल्ली: 173 उम्मीदवारों में से केवल 13 ही महिला उम्मीदवार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 26 April 2019

दिल्ली: 173 उम्मीदवारों में से केवल 13 ही महिला उम्मीदवार

नीरज अवस्थी/मो क़ासिम
नई दिल्ली। दिल्ली में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) लड़ रहे कुल 173 उम्मीदवारों में से केवल 13 ही महिला उम्मीदवार हैं। सभी बड़ी पार्टियां कांग्रेस (Congress), भाजपा (BJP) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने दिल्ली में केवल एक- एक महिला उम्मीदवार खड़ा किया है। दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है। साल 2014 में राष्ट्रीय राजधानी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे 150 उम्मीदवारों में से 13 ही महिलाएं थीं। इन 13 में से केवल एक, भाजपा की मीनाक्षी लेखी संसद पहुंचीं थी।

साल 2009 में 160 प्रत्याशियों में 18 महिलाएं थीं और उनमें से केवल एक निर्वाचित हुईं थीं। कांग्रेस ने अपनी वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dixit) को, भाजपा और आप ने क्रमश: वकील- नेता मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi) और आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) को उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए 173 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन 16 अप्रैल तक 349 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। दिल्ली में 1.43 करोड़ से अधिक मतदाता हैं और इनमें से 64 लाख महिलाएं हैं जबकि 72 लाख पुरुष मतदाता हैं। इसके अलावा तीसरे जेंडर के 669 मतदाता हैं।
तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) और आप के दिलीप पांडे (Dilip Pandey) के खिलाफ उत्तर-पूर्व सीट से चुनाव लड़ेंगी जबकि भाजपा की मौजूदा सांसद लेखी नई दिल्ली संसदीय सीट पर कांग्रेस के अजय माकन (Ajay Makan) और आम आदमी पार्टी के ब्रजेश गोयल (Brajesh Goyal) को चुनौती देंगी।

आप ने मार्लेना को पूर्वी दिल्ली सीट से क्रिकेटर से नेता बने भाजपा के गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और दिल्ली के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) के खिलाफ खड़ा किया है। चुनाव लड़ रहीं दस अन्य महिला उम्मीदवार या तो निर्दलीय हैं या किसी छोटी-मोटी पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रही हैं। प्रिज्म पार्टी की दीप्ति चोपड़ा (Dipti Chopra), राइट टू रिकॉल पार्टी की रिचा कटियार कनौजिया अैर भारत लोक सेवक पार्टी की सुमन देवी (Suman Devi) चांदनी चौक (Chandini Chowk) लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। उत्तर-पूर्व सीट से शीला दीक्षित ही इकलौती महिला उम्मीदवार हैं। पूर्वी दिल्ली सीट से आतिशी मार्लेना, पिरामिड पार्टी ऑफ इंडिया की दीप्ति नडेला और प्रिज्म पार्टी की नीरू मोंगिया चुनाव लड़ रही हैं।

निर्दलीय उम्मीदवार प्रियंका और भाजपा की मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। अदिति निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उत्तर-पश्चिम दिल्ली से चुनाव लड़ रही हैं जबकि पूनम पश्चिमी दिल्ली से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से चुनावी मैदान में हैं।

दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से दो महिला उम्मीदवार जय महा भारत पार्टी की सुमन यादव और जन सम्मान पार्टी की सुमेधा बोध कांग्रेस के विजेंद्र सिंह (Vrijendra Singh), भाजपा के रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) और आप के राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को चुनौती देंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad