कांग्रेस ने लोकसभा के 20 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, जानें किसको मिला टिकट | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 2 April 2019

कांग्रेस ने लोकसभा के 20 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, जानें किसको मिला टिकट

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार देर रात लोकसभा चुनाव के लिए 20 प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परणीत कौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और सुबोध कांत सहाय का नाम भी शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री परणीत कौर को पटियाला लोकसभा सीट से टिकट दिया है।

वहीं पवन बंसल को चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाकर उतारा गया है। 2014 के चुनाव में बंसल भाजपा की किरण खेर से हार गए थे। झारखंड की रांची सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को टिकट दे दिया गया है। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट से पार्टी ने पवन काजल को मैदान में उतारा हैपंजाब में कांग्रेस ने गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़, अमृतसर से गुरजीत सिंह ओजला, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू को प्रत्याशी बनाया है।

20 उम्मीदवारों में पंजाब के छह, गुजरात से चार, झारखंड से तीन, ओडिशा और कर्नाटक से दो-दो और हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और दादर, नगर हवेली से एक-एक प्रत्याशी का नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने गुजरात की गांधीनगर सीट से डॉ सीजे चावड़ा को भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ उतार दिया है। जामनगर सीट से मुरुभाई कंडोरिया, पूर्वी अहमदाबाद से गीताबेन पटेल, सुरेंद्रनगर से सोमाभाई पटेल को प्रत्याशी बनाया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad