उमा भारती ने प्रियंका गांधी को कहा- चोर की पत्नी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 16 April 2019

उमा भारती ने प्रियंका गांधी को कहा- चोर की पत्नी

नई दिल्ली। जयाप्रदा पर आजम खान की टिप्पणी पर मचा सियासी घमासान अभी थमा भी नहीं था कि अब केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर विवादित बयान दे दिया है। उमा भारती ने मंगलवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देने के दौरान कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा चोर की पत्नी हैं और हिन्दुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा।

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान जब संवाददाताओं ने प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने और सक्रिय राजनीति में आने को लेकर भारती से सवाल किया तब उन्होंने कहा, ‘उनके पति पर चोरी का आरोप है। चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिंदुस्तान उन्हें उसी नजर से देखेगा।’

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने या फिर चुनाव लड़ने पर भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही चुनाव आयोग ने बदजुबानी पर यूपी के चार बड़े नेताओं की ‘बोलती बंद’ की थी। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद आजम खान और योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे, जबकि मेनका गांधी और मायावती पर 48 घंटे का बैन लगाया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad