विकाश बक्शी को यूपी के बनारस में मिला सम्मान
आरा(डिम्पल राय/रितेश चौरसिया)। संस्कृति के शहर बनारस में कथक नृत्य के सुविख्यात कलाकार आरा के गुरु बक्शी विकास को मिला सम्मान। गौरतलब है कि बनारस के दशाश्वमेध घाट स्थित पाँच दिवसीय शीतला महोत्सव में एक से बढ़कर एक अंतरराष्ट्रीय शास्त्रीय व लोक कलाकारों ने समा बाँधा। इस महोत्सव में बनारस घराने के अंतर्राष्ट्रीय कथक कलाकार पंडित रविशंकर, अंतर्राष्ट्रीय तबला वादक पंडित भोला नाथ मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना ममता टंडन समेत कई घरानेदार कलावंतो ने संयुक्त रूप से आरा के गुरु बक्शी विकास को निरंतर संगीत नृत्य साधना और आरा में शास्त्रीय संगीत के विकास कार्यों की प्रशंसा करते किया अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। गुरु विकास के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए अंतर्राष्ट्रीय तबला वादक पंडित भोला नाथ मिश्रा ने कहा कि गुरु विकास ने आरा की विलुप्त होती शास्त्रीय संगीत की संस्कृति को पुनः जागृत किया है। आरा की खुश्बू राष्ट्रीय शास्त्रीय मानचित्र पर विद्यमान हो चुकी है। गुरु विकास बिहार के स्थापित कथक गुरु हैं। गुरु विकास की इस उपलब्धि पर आरा के शास्त्रीय संगीत जगत में खुशी की लहर दौड़ रही है। इस पर शहर के कला प्रेमियों ने विकाश बख्शी को बधाई दी है।
Post Top Ad
Monday, 22 April 2019
विकाश बक्शी को यूपी के बनारस में मिला सम्मान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment