जैविक खाद बनाने से पर्यावरण को संरक्षण सहित जैविक खाद को मिलेगा बढ़ावा : नगर आयुक्त

आरा(विक्रांत राय/रितेश चौरसिया)। आरा नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत गीले कचरे से जैविक खाद बनाने का टेंडर निकाला गया है। आरा नगर निगम के नगर आयुक्त सुरेश पासवान ने बताया कि आरा नगर निगम अंतर्गत 45 वार्डो में हर तीन वार्ड पर एक कचरा प्लांट लगाने के लिए टेंडर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि जो भी जमीन मालिक है वो नगर निगम के अंतर्गत जमीन किराए पर दे सकते है। सरकारी जमीन के अलावा जहाँ जमीन नही है, वहां पर 3 कट्टे के प्लॉट के लिए 15 हजार रुपये हर माह के रेंट पर जमीन ली जायेगी। आरा नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों के कूड़ा-कचरा से पहले काम मे आने वाले समान जैसे कार्टून, कागज, लोहा, सीसी को चुनकर कबाड़ी को बेचा जाएगा। उसके बाद सभी कूड़ा-कचरा को डंप में डालकर गलाया जायगा और उसके बाद जब खाद बन जायेगी तो उसे बेच दिया जाएगा।
कचरा से खाद बनाने पर होगा कई लाभ
निगम प्रत्येक दिन 20 टन जैविक खाद तैयार कर कृषि विभाग को देगा। कचरा से खाद बनाए जाने के दो फायदे होंगे। एक तो जैविक खाद को बढ़ावा मिलेगा और दूसरा पर्यावरण को संरक्षण भी मिलेगा। हर तीन वार्ड पर एक प्लांट के 20 बॉक्स में खाद बनाया जायगा, जो कि एक माह में तैयार हो जायेगा।
तैयार किया जायेगा खाद
आरा नगर निगम के शहर में डोर टू डोर कचरे का उठाव किया जा रहा है। गीले कचरे में फल, सब्जी के छिलके, मांस-मछली एवं रसोई की सामग्री होती है। जैविक खाद के लिए इसी का प्रयोग किया जा रहा है। कचरे को सीधे प्लांट में लाया जायगा। यहां गीले और सूखे कचरे को अलग कर लिया जायगा। बॉक्स में गीला कचरा डालने के पहले जमीन पर हरा नारियल बिछा दिया जायगा। उस पर थोड़ा गोबर डाला जायगा। उसके बाद तीन-तीन इंच पर गीला कचरा और सूखा पत्ता डाला जायगा। सूखा पत्ता कॉर्बन अधिक बनाता है, जिससे खाद पूरी तरह दानेदार तैयार होता है।
जैविक खाद के कीड़े
खाद बनाने के लिए बना बॉक्स जालीदार होता है। जिससे हवा का प्रवेश होता रहे। हवा से जैविक खाद के कीड़े तैयार होते हैं। वही कीड़े गीले कचरे को खाते रहते हैं, जिससे खाद बनता है।
निगम को होगी आय
जैविक खाद बनने से प्रत्येक दिन काफी मात्रा में कचरे का निष्पादन होगा। जिससे पर्यावरण संरक्षण भी होगा। सूखे कचरे की रीसाइकलिंग की जाएगी। नगर निगम कृषि विभाग को प्रत्येक दिन 1.20 लाख रुपये का जैविक खाद देगा। वही केंद्र सरकार द्वारा निगम को डेढ़ रुपये प्रति किलो की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
क्या कहते है नगर आयुक्त
आरा नगर निगम के नगर आयुक्त सुरेश पासवान ने बताया कि जैविक खाद के प्लांट का कुछ दिनों में हर तीन वार्ड में से एक वार्डों में प्लांट का निर्माण किया जाएगा। वार्ड में ही कचरे का निष्पादन कर दिया जाएगा। जिससे नगर निगम को कचरे के उठाव में कम पैसे खर्च करना होगा और जैविक खाद से अच्छी आमदनी भी होगी।

No comments:
Post a Comment