लखनऊ में समर्थकों के हुजूम के बीच नामांकन भरने निकले राजनाथ सिंह | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 15 April 2019

लखनऊ में समर्थकों के हुजूम के बीच नामांकन भरने निकले राजनाथ सिंह

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से और मोहनलालगंज से भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। राजनाथ सिंह ने नामांकन से पहले लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की। बता दें कि राजनाथ के नामांकन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद नहीं है। क्योंकि चुनाव आयोग ने अचार सहिंता के उल्लंघन के बाद उनपर 72 घंटों तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय व दोनों उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य व प्रदेश सरकार के कई मंत्री इस दौरान मौजूद है।

राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेताओं और मंत्री, विधायकों के साथ जुलूस के रूप में नामांकन के लिये निकल गए है। नामांकन जुलूस हजरतगंज, महात्मा गांधी मार्ग होते हुये कलेक्टोरेट पहुंचेगा। विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह पर गृहमंत्री का स्वागत किया जा रहा है।

प्रदेश मीडिया इंचार्ज मनीष दीक्षित के अनुसार, गृह मंत्री राजनाथ और कौशल किशोर हजरतगंज होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत भी होगा। दोनों नेता हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर में हवन पूजन करने भी जाएंगे।

गौरतलब है कि लखनऊ सीट भाजपा के पास करीब दो दशकों से है। इस सीट पर भाजपा ने एक बार फिर राजनाथ सिंह को मैदान में उतारा है। 2014 में राजनाथ सिंह इस सीट से भारी मतों से जीते थे। हालांकि, अभी कांग्रेस और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad