—मोदी को रोकने के लिए धुर विरोधी सपा और बसपा ने गठबंधन कर लिया
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कटरा में जनसभा के दौरान देश को कांग्रेस मुक्त करने का नारा दिया। बोले-पहले जवाहर लाल नेहरू ने गरीबी को हटाने की बात कहीं। उसके बाद राजीव गांधी, इंदिरा गांधी और अब राहुल गांधी देश से गरीबी मिटाने का संदेश दे रहे हैं, फिर भी गरीबों के लिए कुछ नहीं हो सका। उन्होंने जब तक कांग्रेस देश में रहेगी, भारत गरीबी मुक्त नहीं हो सकता। उन्होंने जनता से आहवान किया कि भारत को कांग्रेस मुक्त कर दो, देश खुद गरीबी मुक्त हो जाएगा। दोपहर बाद सभा करने आए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासन में सरकार से मिलने वाली सहायता जमीनी स्तर तक नहीं पहुंच पाती थी। भ्रष्टाचार के चलते गरीबी दूर नहीं हो रही है। विपक्ष द्वारा सेना के पराक्रम पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है। जबकि आज भारत देश का सबसे ताकतवर देश बन चुका है। केंद्रीय मंत्री सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधने से नहीं चूके। बोले कि मोदी को रोकने के लिए धुर विरोधी सपा और बसपा ने गठबंधन कर लिया। लेकिन, नकारात्मक सोच के आधार पर कोई व्यक्ति बड़ी कामयाबी नहीं हासिल कर सकता है। मोदी की आंधी में यह दल तिनके की तरह उड़ जाएंगे। दोनों दलों ने अपना अस्तित्व बचाने के लिए हाथ मिलाया। उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी की बात कहने वाले गठबंधन नेताओं पर वार किया। बोले कि पहले चरण में भाजपा के पक्ष में रुझान आने पर ईवीएम के सिर पर ठीकरा फोड़ा जा रहा। जब वह जीत जाए तो लोकतंत्र जीत गया, जब हारे तो ईवीएम में गड़बड़ी, यह मुंह छिपाने का अच्छा तरीका है।
Post Top Ad
Wednesday, 17 April 2019
जब तक कांग्रेस देश में रहेगी, भारत गरीबी मुक्त नहीं हो सकता: राजनाथ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment