आरा स्टेशन पर अब यात्री होंगे भोजपुरी संस्कृति से रूबरू, लगेगा हेलीकॉप्टर के विंग्स जैसे आकार का पंखा

आरा(विक्रांत राय/रितेश चौरसिया)। आरा रेलवे स्टेशन पर भी अब यात्रियों को भोजपुरी संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। ए क्लास स्टेशन बनाने की तर्ज पर आरा जंक्शन को आकर्षक बनाया जा रहा है। जंक्शन पर कॉनकोर्स इंक्वायरी हॉल में प्रवेश करते ही यात्रियों को अब अलग ही माहौल देखने को मिलेगा। आरा जंक्शन के इंक्वायरी काउंटर के समीप हेलीकॉप्टर विंग्स जैसे आकार का बड़ा पंखा लगाया जा रहा है। जिससे यात्रियों को हर कोने तक इस पंखे का हवा मिलेगा।
वीडियो वॉल में दिखेगी ट्रेन की लोकेशन
जानकारी के अनुसार कॉनकोर्स हॉल में वीडियो वॉल तैयार की गई है, जिसमें 5 एलईडी लगाई जायगी। इन एलईडी में नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम का डिस्प्ले आएगा, जिसमें ट्रेन की पोजिशन दिखेगी। ट्रेन कहां पहुंची है, कहां से निकली है आदि की डिटेल दिखाई देगी।
हेलीकॉप्टर के विंग्स जैसे आकार का पंखा
विभाग की ओर से हेलीकॉप्टर के विंग्स जैसे आकार का पंखा लगाया जा रहा है। इसे हाई वॉल्यूम लो स्पीड (एचवीएलएस) फैन कहा जाता है। इसकी पंखुडिय़ों की लंबाई 15 फीट है।
क्या कहते है दानापुर रेल मंडल के पीआरओ
दानापुर रेल मंडल के पीआरओ संजय कुमार प्रसाद ने बताया कि आरा रेलवे स्टेशन को ए क्लास स्टेशन बनाने की तर्ज पर सौन्दर्यकरण का काम किया जा रहा है। यात्रियों को आकर्षित करने के लिए कॉनकोर्स हॉल में वीर कुँवर सिंह की संस्कृति को दर्शाती पेंटिंग्स करवाई गई है और साथ ही 15 फुट का पंखा लगाया जा रहा है।अभी स्टेशन पर कई और कार्य होने बाकी है।

No comments:
Post a Comment