विस्फोट में झुलसे युवक की मौत  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 21 April 2019

विस्फोट में झुलसे युवक की मौत 

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्ष्ज्ञेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में झुलसे शकील की हादसे के 10 दिन बाद मौत हो गई। वह सिविल अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती था, जहां रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। दोपहर बाद उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव में ही उसका अन्तिम संस्कार कर दिया।
गौरतलब हो कि 10 अप्रैल को मोहनलालगंज कस्बे में तहसील परिसर से चंद कदम की दूरी पर एक मकान में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया था। इसमें मकान मालिक शकील सहित 10 लोग घायल हो गये थे। शकील व उसकी पत्नी मारुफा गम्भीर रुप से झुलसे थे। दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह शकील ने दम तोड़ दिया। मृतक के पड़ोसी रिजवान ने शकील के खिलाफ लापरवाही से गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने और आतिशबाजी का सामान बनाने का मुकदमा दर्ज कराया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad