नदी में उतराता मिला युवक का शव  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 26 April 2019

नदी में उतराता मिला युवक का शव 

 

लखनऊ। हसनगंज थाना क्षेत्र में डालीगंज पुल गोमती नदी में एक 26 वर्षीय युवक का उतराता शव दिखाई पड़ा। राहगीरा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। इसके बाद शिनाख्त कराने की कोशिश की,लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
 कुतुबपुर डालीगंज निवासी रवि कुमार ने पुलिस को पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति को शव गोमती नदी में उतराता दिख रहा है। करीब 12 बजे मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। इसके बाद उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने बताया कि गुरुवार की शाम नशे की हालत में यहां पर टहल रहा था। उसके बाद नदी में नहाने के लिए उतर रहा था। लोगों ने उसे मना किया लेकिन वह नहीं माना। उसके बाद किसी ने उसे नहीं देखा। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में डूबने से उसकी मौत हो गई। फि लहाल पुलिस ने शव को कब्जे  में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad