कांग्रेस सरकार आते ही देश का होगा चहुमुखी विकास- डोली शर्मा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 1 April 2019

कांग्रेस सरकार आते ही देश का होगा चहुमुखी विकास- डोली शर्मा

गाजियाबाद। पीसीसी सदस्य वीर सिंह चौधरी व बबली नागर की अध्यक्षता में हुई जनसभा में कांगे्रस प्रत्याशी डोली शर्मा ने विपक्ष को आडे हाथों लिया। कांग्रेस प्रत्याशी डोली शर्मा ने आज विवेकानंद नगर, शास्त्री नगर, चिडोडी गावं समैत विभिन्न स्थानों पर चुनावी दौरा कर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की लोगो से अपील की। चुनावी जनसभा में भारी संख्या में स्थानिय लोग व कांग्रेस के कई नेता जिनमें वीर सिंह चौधरी, लालचंद शर्मा बिल्डर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बबली नागर पीसीसी सदस्य, विजेंद्र यादव आईसीसी, अशोक शर्मा, सतनाम सिंह, संजीव शर्मा, कार्तिकेय कौशिक, चंद्रवीर जी वार्ड अध्यक्ष, आशुतोष गुप्ता मीडिया प्रभारी नदीम खान, अभिनव, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी डोली शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के सारे वादे झूठे हैं। उन्होने कहा कि कहा कि 15 लाख प्रत्येक के खाते में दिए जाने की बात झूठ थी, नोटबंदी कर छोटे दुकानदारों को परेशान कर दिया और आम लोगों को सड़कों पर लाकर खडा कर दिया। बीजेपी ने छोटे दुकानदारों, किसानों को कष्ट देने के अलावा कोई नया काम नही किया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि लेकिन देश की जनता को घबराने की कोई जरूरत नही है। इस बार केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही देश में विकास एक बार फिर से रफ्तार पकडेगा, युवाओं  और बेरोजगारो को रोजगार मिलेगा, किसानों का कर्जा माफ होगा और उनके लिए नई योजना पर काम किया जाएगा। व्यापारी वर्ग फिर से चैन से अपना व्यापार कर पायेगें। भाजपा के लोग कहते है की कांगे्रस ने कोई विकास नही किया अगर विकास नही किया होता तो देश में इतने बढे-बढे उद्योग चल रहे है क्या वो भाजपा ने इन पांच सालों में ही पैदा कर दिये। लेकिन हां अगर भाजपा ने कुछ किया है तो वो सिर्फ इतना की देश में सिर्फ महंगाई बढाई है, बच्चों की शिक्षा महंगी की है, मध्यम वर्ग जो व्यापार कर रहा था उस व्यापार को ठप करने का काम किया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि देश की जनता इसके लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करने वाली है और आगामी लोकसभा चुनावों में गाजियाबाद और देश की जनता हाथ के पंजे पर बटन दबाकर दोबारा से हमेशा के लिए कांग्रेस के साथ खडी होगी। डोली शर्मा के संबोधन के बाद वहां के निवासियों ने वादा किया की इस बार कांग्रेस पार्टी को ही चुनेंगे और हमें यहां से भारी मतों से विजय बनाएंगे। इस मौके पर डांली शर्मा ने सभी स्थनिया लोगों को धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad