तैमूर अली खान करने जा रहें डेब्यू, इस फिल्म में दस मिनट का होगा रोल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 1 April 2019

तैमूर अली खान करने जा रहें डेब्यू, इस फिल्म में दस मिनट का होगा रोल

तैमूर अली खान की किसी स्टार से कम फैन फैलोइंग नहीं है। तैमूर की वीडियो और तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। फैंस को तैमूर की तस्वीर बहुत पसंद आती है। अगर खबरें की माने तो अब तैमूर जल्द ही बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाले है।

तैमूर अपनी मां, करीना कपूर खान के साथ फिलेम “गुड न्यूज” में काम करते नजर आएंगी। फिल्म में करीना के अपोजिट अक्षय कुमार हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक- ”तैमूर गुड न्यूज में दिखाई देंगे। वे दो सीन्स की शूटिंग भी कर चुके हैं। सीन में उनके साथ अक्षय कुमार और करीना कपूर खान भी नजर आएंगे। जो वीडियो वायरल हो रहा है वो उसी सीन्स में से लिया गया टिम शॉट है। फिल्म में वे करीब 10 मिनट के लिए नजर आएंगे।” बता दें कि इससे पहले भी तैमूर का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें वे एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ खेलते नजर आ रहे थे।

बीते दिनों ‘गुड न्‍यूज’ के सेट से एक विडियो भी वायरल हुआ था जिसमें कियारा आडवाणी के साथ तैमूर रेस लगा रहे थे। उस समय कहा गया कि टिम अचानक ही अपनी मां से मिलने सेट पर पहुंचे थे लेकिन अब ऐसा लगता है कि वह शूट के लिए ही पहुंचे थे।

फिल्म गुड न्‍यूज में करीना, अक्षय के अलावा दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad