कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बरडीहा चौराहे पर बाइकों की हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद जुटे लोग घायल को सीएचसी पिपराइच ले गए। वहां से डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जिला के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी 58 वर्षीय लालबचन सिंह रविवार को बाइक से पिपराइच की तरफ जा रहे थे। बरडीहा चौराहे पर सामने से गुजरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। लालबचन और दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायलों को सीएचसी पिपराइच भेजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही डॉक्टरों ने लालबचन सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल 20 वर्षीय सूरज निवासी सुधियानी थाना कप्तानगंज का इलाज चल रहा है। उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है।
Post Top Ad
Sunday, 21 April 2019
दो बाईक की आपस में हुई टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment